पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां टोकती हैं, इसलिए दाढ़ी नहीं बढ़ाता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचकूला ।आप अपने चेहरे पर दाढ़ी क्यों नहीं रखते? आपको सूट करेगी... राहुल गांधी से यह सवाल और साथ ही सलाह थी कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश की। ओमप्रकाश ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में ब्रेक के दौरान यह सवाल राहुल से किया।

राहुल गांधी उस वक्त इसका कोई जवाब नहीं दे सके, क्योंकि बीच में किसी और नेता ने कोई और बात छेड़ दी।
दोपहर बाद जब बैठक खत्म हुई और राहलु इंद्रधनुष ऑडिटोरियम से निकलने लगे तो, ओमप्रकाश ने कहा कि जाते-जाते मेरे सवाल का जवाब तो देते जाइए।

इस पर राहुल मुड़े, कुछ पल रुके और बोले- 'मैं दाढ़ी रख लेता... लेकिन चेहरे पर दाढ़ी बढ़ जाती है, तो मां टोकती हैं। इसलिए मैं ज्यादा बड़ी दाढ़ी नहीं रखता।' राहुल का यह जवाब सभी नेताओं को गुदगुदा गया। राहुल भी मुस्कराते हुए कार में बैठ गए। उनका मुस्कराहट कुछ देर तक कायम रही।