पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर के तीन हुक्का बार पर रेड, पिलाया जा रहा था निकोटिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला. स्टेट ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने शहर के हुक्का बारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के तीन हुक्का बारों पर रेड कर सैंपल भरे और कुछ सामान भी जब्त किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई जगह नो स्मोकिंग जोन में स्मोकिंग करने पर चालान भी काटे।

सीनियर ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर िरपिन मेहता और स्टेट असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर राकेश गोयल ने बताया कि पंचकूला में सेक्टर 14, 9 और 8 में हुक्का बारों पर रेड की गई। यहां से सैंपल भरे गए। यहां नियमों के खिलाफ निकोटिन युक्त हुक्का पिलाया जा रहा था। सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लिया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

असल में डिपार्टमेंट हुक्का बारों को बंद नहीं करवा पा रहा, जिस कारण बार-बार ऐसा हो रहा है। रविवार को रेड के दौरान हुक्का बारों में कई युवक निकोटिन युक्त हुक्का पी रहे थे। असल में निकोटिन युक्त हुक्का पीने वालों को इसकी मात्रा का पता ही नहीं चलता। लोग एक या दो घंटे तक इसे पीते रहते हैं, जिसके चलते उनके शरीर में निकोटिन की मात्रा ज्यादा हो जाती है। इससे उनकी मौत तक होने का खतरा रहता है। इसी कारण इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को भी बंद कराया गया है।

जिन हुक्का बार में रविवार को रेड की गई उनमें सेक्टर-8 का मिस्टर बीन, सेक्टर-9 का अरेबिक और सेक्टर-14 का टाइम स्क्वेयर हुक्का बार शामिल हैं।