पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंकल के शरीर के चारों ओर गोल्डन घेरा बना, वह गिर गए..

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. बारिश से बचने के लिए पेड़ का आसरा लेने वाले हरमेश सिंह बिजली से न बच सके। बिगड़े मौसम में बिजली सीधे इसी पेड़ पर गिरी। इस दौरान हरमेश मोबाइल पर बात भी कर रहे थे।
मोहाली में रहने वाले हरमेश की मौके पर ही मौत हो गई। 53 साल के हरमेश पंजाब के लोक निर्माण विभाग में बेलदार थे। हादसा शनिवार शाम 4 बजे के करीब सेक्टर-22 व 23 की डिवाइडिंग रोड पर हुआ।
शनिवार तेज बारिश के दौरान तेज बिजली चमक रही थी। इसी दौरान सड़क पर साइकिल से गुजरते हुए हरमेश बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान आसमान से बिजली गिरने की तेज आवाज आई। बिजली उसी पेड़ पर गिरी जहां हरमेश ने आसरा लिया था। जीएमएसएच पहुंचने से पहले ही हरमेश की मौत हो चुकी थी।
ऐसे बच सकते हैं
जब बिजली चमक रही हो तो मोबाइल फोन पर बात न करें।
किसी बंद जगह का आसरा लें। पेड़ या खंभे के नीचे न जाएं।
पीछे की तरफ घरों में रहने वाली रिया ने बताया- ‘पेड़ के नीचे खड़े अंकल फोन पर बात कर रहे थे। तभी बिजली गिरने की आवाज आई और उनके शरीर के चारों ओर गोल्डन घेरा बना। अंकल छाती पर हाथ रखकर नीचे गिर गए।’