पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. पिछले दो दिन से हो रही बारिश के बीच आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला। 26 जनवरी के बाद ही मौसम पूरी तरह खुलने के आसार बन रहे हैं। बुधवार को भी घने बादलों और ठंडी हवाओं के बीच रुक रुक बारिश होती रही। शाम को हुई तेज बारिश के बाद भी मौसम का मौजूदा मिजाज फिलहाल कोई बड़ी राहत देता नहीं दिख रहा है। इन दिनों हो रही बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रही है। गुरुवार को भी दिन में आंशिक बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।
हालांकि इसके बाद एकाध दिन के लिए मौसम खुल सकता है। लेकिन 25 जनवरी को फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से बारिश और बादलों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो 27 जनवरी के आसपास ही मौसम पूरी तरह खुलने की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार वीरवार दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा। फिलहाल एक दो दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 25 जनवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है।
बुधवार का दिन बारिश के नाम रहा। दिन निकलते ही मुलाकात हुई बूंदों से जो रात तक बार-बार होती रही। कभी हल्की तो कभी भारी बारिश के बीच लोगों ने अपनी जिंदगी को रोका नहीं। सब निकले थे अपने रुटीन पर। कॉलेज की जिंदगी से लेकर ईवनिंग वॉक और सैर-तफरीह में ये बारिश रुकावट नहीं बनी।
दरअसल लोग से खुलकर एंजॉय कर रहे थे। सेक्टर 17 से लेकर लेक, पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर की दूसरी बिजी जगहों पर खूब रश दिखा। सर्दी के मौसम में बारिश की ठंडक बेशकर टेम्प्रेचर को नीचे ला रही थी फिर भी जो शहर के लोगों के दिलों में जो गरमाहट थी उसे ठंडा नहीं कर पाई।
गुरुवार : मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.