पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामनगर एक्सप्रेस को खेर की झंडी, कहा टाइम बदलो

रामनगर एक्सप्रेस को किरण खेर की हरी झंडी, कहा टाइम बदलो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ रामनगर वीकली एक्सप्रेस को बुधवार को चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ से झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि नई दिल्ली से रेलमंत्री सुरेश प्रभू ने भी झंडी दिखाई और कहा, लो अब चंडीगढ़ जिम कार्बेट से जुड़ गया। किरण खेर ने झंडी दिखाने के बाद अंबाला डिवीजन के अफसरों से पूछा कि यह ट्रेन रामनगर कब पहुंचेगी। जब उन्हें बताया गया कि रामनगर में यह रात 11.35 पर पहुंचेगी तो खेर ने कहा कि अगर कोई यात्री जिम कार्बेट घूमने जाए तो रामनगर से वहां की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। ऐसे में इतनी रात को कोई वहां रात कहां स्टे करेगा। खेर ने कहा कि इसका टाइम बदलना चाहिए। इसके लिए वे रेल मंत्री से बात करेंगी।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ से रामनगर की दूरी 419 किलोमीटर है। इसका सेकंड स्लीपर का किराया 145 रुपए होगा। एसी चेयरकार का किराया 535 रुपए होगा। इस ट्रेन में जनरल सिटिंग के 02 कोच, सेकंड सिटिंग के 05 और एसी चेयरकार का एक कोच रहेगा। यह ट्रेन चंडीगढ़ व रामनगर से हर सोमवार को चला करेगी। ट्रेक चंडीगढ़ से शाम 4 बजे निकलेगी और रात 11.35 पर पहुंचेगी जबिक रामनगर से सुबह 5.15 बजे चलेगी और दोपहर 1.35 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। 16 फरवरी से यह नियमित रूप से चला करेगी।

किरण खेर के साथ काउंसलर हीरा नेगी भी थीं। खेर ने उन्हें कहा कि लो आपके उत्तराखंड की ट्रेन भी शुरू हो गई।