पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • री ईवैल्यूशएन भी होगा ऑनलाइन

री-ईवैल्यूशएन भी होगा ऑनलाइन, लाखों छात्रों को होगा फायदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में आगामी सेशन से री ईवैल्यूएशन ऑन लाइन होने वाली है। ये सुविधा सिर्फ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए होगी। रिजल्ट आने के साथ ही स्टूडेंट्स ऑन लाइन फीस भरकर अपनी री इवैल्यूएशन एप्लीकेशन दे सकते हैं। इस डिसिजन पर गुरुवार को हुई सेमेस्टर संबंधित कमेटी की मीटिंग में मुहर लगा दी गई है। इससे पीयू कैंपस के साथ-साथ कॉलेजों के करीब 2.8 लाख स्टूडेंट्स को भी फायदा पहुंचेगा। यूनिवर्सिटी ने एक साल पहले यू जी में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया था।
अगले साल एनुअल सिस्टम का आखिरी साल पूरा होने के बाद सभी कोर्सेज सिर्फ सेमेस्टर वाले ही रह जाएंगे। ऐसे में सभी स्टूडेंट्स को इस सुविधा का फायदा मिल सकेगा। इससे पहले स्टूडेंट्स को री ईवैल्यूशएन फॉर्म भरने के लिए कैंपस आना पड़ता है। इससे पंजाब ही नहीं सिटी के स्टूडेंट्स को भी परेशानी होती थी। यूनिवर्सिटी को यू जी लेवल पर सेमेस्टर सिस्टम लागू किए एक साल हो चुका है। इसके लिए सभी रेगुलेशन अब सिंडीकेट और सीनेट से भी पास हो चुके हैं।
नई प्रोसेस से बचेगा स्टूडेंट्स का टाइम
नए सिस्टम में स्टूडेंट्स को डिटेल मार्क्स कार्ड (डीएमसी) अादि का इंतजार नहीं करना होगा। पीयू के कॉलेजों और कैंपस के स्टूडेंट्स को रिजल्ट आने के 21 दिन में अप्लाई करना होता था। डीएमसी में देरी के कारण कई बार ये टाइम बढ़ जाता था। इसके बाद री चेकिंग में तीन महीने का समय चला जाता है।
ऐसे में कई बार री अपीयर के फॉर्म भी भरने पड़ते थे। ऐसे में स्टूडेंट्स को आर्थिक नुकसान भी होता था। बिना डीएमसी ऑन लाइन फॉर्म भरने से उनका टाइम बचेगा। पीयू के पास सभी स्टूडेंट्स का डाटा पहले से मौजूद है। ऐसे में उनको अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर ही भरना होगा।