पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुबह अतिक्रमण हटा, शाम को फिर कब्जा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-26 सब्जी मंडी व ग्रेन मार्केट, सुबह 10 बजे
इस्टेट ऑफिस का अतिक्रमण हटाओ दस्ता पहुंचता है। दस्ते में इस्टेट ऑफिस में तहसीलदार अमरिंदर सिंह, इंस्पेक्टर प्रवीण मित्तल और अनिल नारद शामिल थे।मंडी में मजदूरों की बनाई झुग्गियां गिरा दी गईं। सड़क पर बैठे फड़ी वालों का सामान जब्त किया गया। आढ़तियों की ओर से थड़ों पर रखा सामान भी हटवा दिया गया। सब्जी मंडी में ये अभियान दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रहा। ग्रेन मार्केट के दुकानदारों को थड़ों से सामान हटाने को कहा गया।
हाईकोर्ट में जवाब देने के लिए कर रहे वीडियोग्राफी
इसी बीच एक दुकानदार ने पूछा- क्या पक्के तौर पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। दस्ते में शामिल एक इंस्पेक्टर ने जवाब दिया- कल का नहीं पता। आज सीनियर अफसरों के ऑर्डर हैं। एडवाइजर को हाईकोर्ट में जवाब देना है। इसीलिए वीडियोग्राफी की जा रही है। इससे पहले प्रशासन मंडी में अतिक्रमण हटाने के छह से ज्यादा बार अभियान चला चुका है। हर बार फिर कब्जे हो गए। सोमवार को भी शाम तक फिर रेहड़ियां, फड़ियां जमने लगी थीं।
क्यों नहीं हटते कब्जे
मोटी कमाई है वजह- मार्केट कमेटी के ही एक डायरेक्टर का कहना है कि मंडी में रेहड़ी-फड़ियों से अफसर हर माह मोटी कमाई कर रहे हैं। यह रकम लाखों में है। इसी वजह से यहां बार-बार कब्जे हो जाते हैं। इस्टेट ऑफिस का अतिक्रमण हटाना महज औपचारिकता भर रह गया है।
औपचारिकता क्यों
हाईकोर्ट ने कहा था कब्जे हटाओ- एक माह पहले हाईकोर्ट ने मार्केट कमेटी से नेताओं को बाहर करने, एडवाइजर को सभी संबंधित पक्षों के साथ मीटिंग कर शहर में सब्जी मंडी का विकल्प तलाशने को कहा था। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस अजय तिवारी की खंडपीठ ने प्रशासन को मंडी में अवैध कब्जे रोकने और सफाई का पूरा ध्यान रखने को कहा था। प्रशासन को 17 मई को एफिडेविट देकर स्टेटस रिपोर्ट खंडपीठ के समक्ष पेश करनी है। इसी दौरान वीडियो भी देना होगा।
यहां से खरीदें सब्जियां व फल
रोजाना- सेक्टर 20सी, डी रेहड़ी मार्केट
बजवाड़ा मार्केट सेक्टर 22, बुड़ैल, मनीमाजरा
दिन अपनी मंडी
सोमवार सेक्टर 38 वेस्ट
मंगलवार सेक्टर 29
बुधवार सेक्टर 40, सेक्टर 15
वीरवार सेक्टर 45
शुक्रवार राम दरबार
शनिवार सेक्टर 43
रविवार सेक्टर 34