चंडीगढ़. भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देशवासियों की सोने की खरीद को कम करने के लिए जितना मर्जी प्रयास कर लें लेकिन उन्हें जल्दी सफलता मिलने वाली नहीं।
बाजार में सोना और चांदी खरीदने या निवेश करने के हर रोज ऐसे विकल्प आ रहे हैं कि ग्राहक खिंचे चले आ रहे हैं। इस बाजार में ताजा शुरुआत बुलियन इंडिया ने की है, जो कि 60 रुपए में एक ग्राम चांदी और 300 रुपए में 0.1 ग्राम सोना खरीदने का अवसर दे रहा है। एक तय मात्रा में खरीद करने पर सोना-चांदी की डिलीवरी घर पर भी ली जा सकती है।
बुलियन इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सचिन कोठारी ने बताया कि भारत में बुलियन इंडिया एकमात्र ऐसा ब्रांड है जो असली कीमतों पर सोना और चांदी के शुद्ध सिक्के उपलब्ध कराता है। ग्राहकों को अपना केवाईसी विवरण देना होगा और वे नेट बैंकिंग तथा डेबिट कार्डस का इस्तेमाल कर सिक्योर्ड पेमेंट गेटवे से भुगतान कर सकते हैं।
कोठारी ने बताया कि वे प्योर गोल्ड और सिल्वर में निवेश और खरीद को आसान और सस्ता बनाना चाहते हैं। जिसमें कम-से-कम कीमत पर थोड़ी मात्रा में सोना और चांदी खरीदने में मदद के साथ ही घर पर डिलिवरी या मुफ्त स्टोरेज के विकल्प प्रदान करेगा। ग्राहक से कोई भी शुल्क या ब्रोकरेज नहीं लिया जाता। चंडीगढ़ में एक डिलीवरी सेंटर खोलने की भी योजना है।
खरी बात
24 कैरट 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के बार 1 ग्राम, 5 ग्राम और 10 ग्राम में उपलब्ध.
24 कैरट 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले चांदी के बार 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम में उपलब्ध.
ग्राहक के लिए कैसे सुविधाजनक
उपलब्धता: 0.1 ग्राम (100 मिलीग्राम) सोना और 1 ग्राम चांदी तक की खरीद
अफोर्डेबल: बुलियन इंडिया थोक बाजार मूल्यों पर सोना और चांदी की बिक्री करता है और रिटेल ग्राहकों के लिए भी वही दर
प्योरिटी: लंदन गुड डिलिवरी नियमों के तहत मान्यता प्राप्त, केवल आयातित और मिंटेड बार्स ही खरीदे जाते हैं
मुफ्त स्टोरेज और बीमा: इसके स्टोरेज के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। और वॉल्ट्स व ट्रांजिट भी इंश्योर्ड
ब्रोकरेज फ्री: किसी भी समय खरीदने, बेचने और रिडीम करने के लिए कोई भी ब्रोकरेज नहीं लिया जाता है
डिलीवरी शुल्क: स्पेशल पैक में घर पर ही डिलीवरी, केवल डिलिवरी शुल्क लागू है
आसान एकाउंट ओपनिंग: बुलियन एकाउंट इंटरनेट पर ही खोलने की आसानी
ऑनलाइन ट्रेड: ऑनलाइन फंड्स ट्रांसफर की सुविधा और ट्रेडिंग की भी सुविधा
कम दस्तावेज: पहचान पत्र की स्कैन कॉपी से ही रजिस्ट्रेशन