पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'मैम आपकी कार के नीचे सामान पड़ा है' कहकर पर्स ले गया चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. गाड़ी के नीचे सामान पड़ा होने के बात कहकर अज्ञात लड़के एक महिला का पर्स चोरी कर फरार हो गए। पर्स में 60 हजार रुपए थे। दरअसल हिमाचल के कुल्लू की गोमती देवी कार में अपने बच्चों को इंतजार कर रही थीं। उसी वक्त एक लड़का उनके पास आया और कार के नीचे कुछ सामान पड़ा होने की बात कहने लगा। कार से उतरने पर लड़का उनका पर्स चोरी कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गमतीा के पर्स में उनके पति के इलाज के लिए पैसे थे। पुलिस ने लड़के पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस केस में पुलिस ने बताया कि गोमती देवी के पति राम चंद फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को वह अपने बच्चों के साथ बस स्टैंड पर किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए कार से आई थीं। घटना के समय गोमती देवी अकेली कार में बैठी हुई फोन पर बात कर रही थीं। कार की सभी शीशे खुले थे। इसी दौरान उसके पास एक लड़का आया। लड़के ने गोमती देवी से कहा कि उसकी कार के नीचे आपका कोई सामान पड़ा हुआ है। गौमती देवी कार से बाहर निकली उस समय भी वह फोन ही सुन रही थीं। इस पर गोमती देवी कार के अंदर बैठी हुई थी। जब बच्चे वहां पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार से पर्स चोरी हो चुका है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।