पंचकूला। ये रोबोफेस्ट स्टूडेंट्स के सांइस–टैक्नॉलॉजी, मैथ्स इंजीनियरिंग के साथ साथ बच्चों को लाइफ स्किल्स सिखाने में भी खास भूमिका निभाएगा। यही कहना है, स्कूल की प्रिंसिपल कविता वधवा का। उन्होंने बताया कि बुधवार से स्कूल में हाईटेक रोबोफेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ट्राईसिटी के दस स्कूल भाग ले रहे हैं।
ये फेस्ट टेकट्राॅनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सहायता से आयोजित किया जा रहा है। बुधवार से शुरू होने वाले रोबो फेस्ट में बुधवार और वीरवार को बच्चों को रोबोपार्ट्स के बारे मंे बताया जाएगा। डेनमार्क की कंपनी लीगो से मंगवाई लीगो मांइड स्ट्रार्म रोबोटिक किट्स के बारे में भी बताया जाएगा। स्टूडेंट्स को रोबोट बनाने का तरीका और पार्ट्स के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। राेबाेजिनियस टेक्ट्रॉनिक्स के वाइस प्रेजिडेंट राजेश अरोड़ा ने बताया कि ब्रेन बॉडी और बिहेवियर का कॉम्बिनेशन कैसे रोबोट में बनाना है। इसके बारे मंे स्टूडेंट्स काे ट्रेनिंग दी जाएगी। आखिरी दिन बच्चे अपने रोबोट बनाकर प्रेजेंट करेंगे। इस दौरान अच्छा प्रर्दशन करने वाले स्कूलों को सम्मानित भी किया जाएगा।
स्कूल के डायरेक्टर जिवतेश गर्ग ने बताया कि इस रोबोफेस्ट के अाखिरी दिन होने वाले कंपीटिशन मंे होलमार्क स्कूल की टीम भाग नहीं लेगी। क्योंकि हालमार्क स्कूल के बच्चे पहले से इस टेक्नॉलेजी को सीख चुके हैं। हैल्थी कंपीटिशन हो इसी लिए बाकी स्कूल ही इस कंपीटिशन में भाग लेंगे।
सभी स्कूलों मंे बच्चों को दी जानी चाहिए रोबोट्रेनिंग
प्रिंसिपल कविता ने बताया कि स्कूल का टारगेट है कि सभी स्टूडेंट्स इस टेकनॉलेजी को सीखकर साईंस मैथ्स के साथ साथ लाईफ स्किल्स भी अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। रोबोट को कैसे डिजाईन करना है। कैसे इसमें प्रोग्रामिंग करनी है। इसके साथ ही ऐसे कई अास्पेक्ट हैं जिन्हें बच्चे सीख सकते हैं। ऐसे मे सभी स्कूलों के बच्चे इस टेक्नीक को सीखें। जिनते स्कूल भी इस फेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं। सभी स्कूलों से तीन स्टूडेंट्स के साथ एक टीचर को भी इनवाईट किया जा रहा है। इससे कि बाकी स्टूडेंट्स को भी इसकी ट्रेनिंग दी जा सके।
9 से 16 साल के बच्चों के लिए है ये फेस्ट: टेक्ट्रॉनिक्स के वाईस प्रेजिडेंट राजेश अरोडा़ ने बताया कि ये रोबो फेस्ट 9 से 16 साल के बच्चों के लिए है। जिसमंे बच्चों को रोबो पार्ट्स को कैसे एसेंबल करना है, इसके साथ साथ प्रोग्रामिंग, जिसमें बच्चों को प्राेग्रामिंग के बारे में बताया जाएगा।
(फोटो- हालमार्क स्कूल मे रोबोट के बारे जानकारी देते राजेश अरोड़ा)