पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. फरीदकोट के राजा हरिंदर सिंह बराड़ की 22 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी में एक और दावेदार सामने आ गया है। शुक्रवार को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज नाजर सिंह की अदालत में दिल्ली के कारोबारी सरदार गुरप्रीत सिंह व अन्य ने याचिका दायर कर इस केस में पार्टी बनाने की मांग की।
400 पेज की याचिका में गुरप्रीत ने कहा है कि राजकुमारी अमृत कौर ने 14 फरवरी 1996 को उनके साथ एक असाइनमेंट डीड और एक रजिस्टर्ड पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की थी। डीड की शर्तों के मुताबिक अगर कोर्ट का फैसला अमृत कौर के पक्ष में आता है या समझौता होता है, तो जो भी प्रॉपर्टी मिलेगी उसका 80 फीसदी गुरप्रीत सिंह व अन्य को मिलेगा। 20 फीसदी की मालिक राजकुमारी अमृत कौर होंगी। इस याचिका पर अदालत ने राजकुमारी अमृत कौर को नोटिस जारी कर 15 फरवरी को पक्ष रखने को कहा है। इसी तारीख पर केस में विभिन्न पार्टियों को कोर्ट फीस अदा करने का फैसला लिया जाएगा।
गुरप्रीत सिंह के वकील मोहित चौधरी के मुताबिक डीड के समय उनके क्लाइंट ने अमृत कौर को असाइनमेंट डीड के रूप में 65 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद भी उन्होंने 1996 से 2013 तक राजा की प्रॉपर्टी का मेंटेनेंस खर्च उठाया, लिटिगेशन खर्च का भुगतान भी किया। चौधरी के अनुसार निचली अदालत ने अमृत कौर के हक में फैसला दिया, लेकिन उन्होंने डीड के मुताबिक उनका हिस्सा नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली हाईकोर्ट में अमृत कौर के खिलाफ दावा किया। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिसंबर 2013 में अपने फैसले में कहा था कि अमृत कौर किसी और के साथ असाइनमेंट नहीं करेंगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.