पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माल्या का विला और ऑफिस जल्द नीलाम करेगा एसबीआई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यूनाइटेड ब्रेवरीज के शेयर्स की बिक्री कर 800 करोड़ रुपए वसूलने के बाद अब किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या का गोवा विला और मुंबई स्थित कॉपरेरेट ऑफिस बेचने की तैयारी में है।
किंगफिशर को करीब 1600 करोड़ रुपए का लोन देने वाले एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने कहा,‘बैंक अपना पैसा वसूलने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बैंक नहीं चाहता था कि किंगफिशर के 7 हजार से अधिक कर्मियों की नौकरी जाए, लेकिन कंपनी के प्रमोटर्स ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।
गोवा का विला करीब 40 करोड़ रुपए का
नॉर्थ गोवा में फोर्ट अगुडा के साथ शानदार किंगफिशर विला को वर्ष 2012 में करीब 40 करोड़ रुपए और मुंबई के कॉपरेरेट ऑफिस को 80 करोड़ रुपए का आंका गया है। सूत्रों का कहना है कि माल्या अपनी दोनों प्रॉपर्टीज को बचाने के लिए कोर्ट जा सकते हैं।