चंडीगढ़। स्कूल बस और कार के बीच में टक्कर हो गई। मामले में पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। लेकिन इसका असर पड़ा कुंभड़ा के रहने वाले दो स्टूडेंट्स पर। दोनों भाई-बहन पुलिस स्टेशन एरिया में खड़ी स्कूल बस के अंदर बैठे किसी के आने या घर छोड़ने का इंतजार करते रहे।
करीब ढ़ाई घंटे के इंतजार के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद दोनों स्टूडेंट्स को बस घर छोड़ने के लिए गई। घटना सेक्टर 45-46 लाइट पॉइंट की है। दोपहर तीन बजे सेक्टर-28 के सेंट सोल्जर स्कूल की बस और कार के बीच टक्कर हो गई। बुड़ैल चौकी पुलिस दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
बस में घर जाने का इंतजार
बस में 10 बच्चे और एक टीचर था। 8 बच्चे और टीचर तो ऑटो से घर भेज दिए, लेकिन तीसरी क्लास का रमनजीत और छठी में पढ़ने वाली उसकी बहन हरजीत बस में ही बैठे रहे। दोनों भाई-बहन बस के साथ ही चौकी गए और करीब ढ़ाई घंटे इंतजार करने के बाद ही घर वापस लौटे।