पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम चुनाव: सीटों के पहले बंटवारे में भाजपा भारी

नगर निगम चुनाव: सीटों के पहले बंटवारे में भाजपा भारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। राज्य में नगर निगम और नगर काउंसिल चुनाव की घोषणा होते ही शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति क्लीयर कर दी है। पहले चरण में मोहाली, बठिंडा, फगवाड़ा और होशियारपुर नगर निगम की 200 सीटों का बंटवारा किया गया। इसमें तय हुआ कि भाजपा 106 और अकाली दल 94 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। गठबंधन में यह तय हुआ है कि उन म्युनिसिपल कॉर्पोरेशंस में जहां अकाली विधायक हैं, वहां अकाली दल को ज्यादा सीटें मिलेंगी। वहीं, जहां बीजेपी के विधायक अधिक हैं, वहां भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी। यह फैसला दोनों दलों के सीनियर नेताओं ने शनिवार को एक मीटिंग में किया।
अब कंपेनिंग को लेकर इलेक्शन कमेटी की मीटिंग 9 फरवरी को रखी गई है। मोगा और पठानकोट नगर निगम में सीटों के बंटवारे पर हालांकि फैसला कर लिया गया है। लेकिन, इस पर अंतिम मुहर रविवार तक लग जाएगी।
मेयर किसका होगा, इस पर भी फैसला तय
अकाली-भाजपा ने सीटों के बंटवारे के अलावा मेयर तक का फैसला अभी से कर लिया है। इसके तहत जिन नगर निगमों मेें अकाली विधायक हैं, वहां बहुमत मिलने पर अकाली मेयर बनेंगे। वहीं जहां बीजेपी विधायक हैं, वहां बहुमत मिलने पर बीजेपी का मेयर होगा। बीजेपी नेता सुभाष शर्मा ने बताया कि सीटों के बंटवारे के साथ-साथ मेयर तक का फैसला भी ले लिया गया है।
गठबंधन मिलकर करेगा कैंपेनिंग
नगर निगम और नगर काउंसिल चुनाव में अकाली और भाजपा के उम्मीदवार मिलकर कैंपेनिंग करेंगे। बीजेपी प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि अकाली-भाजपा में सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों दलों में सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। चुनाव में अकाली-भाजपा नेता मिलकर कैंपेनिंग करेंगे। दोनों दलों के उम्मीदवार बड़े नेताओं की रैलियां अलग-अलग नहीं करेंगे।
पटियाला और जालंधर के उपचुनाव भी 22 को
राज्य चुनाव आयोग ने दो नगर निगमों की तीन सीटों पर भी उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है। ये उपचुनाव पटियाला नगर निगम के दो वार्डों के अलावा जालंधर नगर निगम के एक वार्ड के लिए होंगे। इन तीन सीटों के लिए भी अकाली-भाजपा में बैठकें चल रही हैं। इन पर भी जल्द उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़ें आप कल लेगी फैसला, कांग्रेस सभी सीटों पर लड़ेगी...