पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Seats Increased In PU Colleges, Chandigarh News

पीयू ने कॉलेजों में बढ़ाई सीटें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कॉलेजों में प्रति यूनिट 5 से लेकर 10 सीटें बढ़ा दी गई हैं। सिंडीकेट की शनिवार को हुई मीटिंग में यह फैसला हुआ कि जिस कोर्स में सीटों की संख्या 40 या अधिक हैं, उसमें प्रति यूनिट पांच और अधिकतम दस सीटों पर कॉलेज दाखिला कर सकेंगे। 40 से कम सीटों वाले कोर्स में 10 परसेंट बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए कॉलेजों को मंजूरी लेनी होगी। इस फैसले से बीकॉम में करीब 100 सीटें बढ़ जाएंगी।

बीएससी के स्टूडेंट्स को भी फायदा होगा। वहीं, जीजीसी-11 में पहला कम्युनिटी कॉलेज खोलने और हॉस्टल चार्जेस बढ़ाने को मंजूरी दी गई। फिजिक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत नवदीप गोयल को डीन स्टूडेंट वेल फेयर (डीएसडब्ल्यू) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रो. अमरीक सिंह आहलूवालिया को एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव देते ही डॉ. दिनेश तलवार ने अपनी ओर से दो नाम प्रस्तावित किए। दोनों पर ही आम सहमति से मंजूरी मिल गई। प्रो. आहलूवालिया जीके चतरथ के नजदीकी माने जाते हैं और पहले ही संभावना थी कि उनको इस बार एक्सटेंशन नहीं मिल सकेगी। पिछले साल भी डीएसडब्ल्यू पोस्ट के लिए नवदीप गोयल का नाम आया था।

गोयल वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर के पेरेंट डिपार्टमेंट से हैं और अशोक गोयल ग्रुप के नजदीकी हैं। डीएसडब्ल्यू वुमन प्रो नंदिता भी उसी ग्रुप से हैं। हालांकि यह दोनों नियुक्ति या सब्जेक्ट टू दि अप्रूवल ऑफ सीनेट करते हुए की गई हैं। स्पेशल सेक्रेटरी हायर एजुकेशन अजॉय शर्मा की ओर से भेजे गए इंटरनल असेसमेंट वाले मामले को फिलहाल रोक दिया गया है।

सिंडीकेट की मीटिंग के दौरान बिना एजेंडे के डॉ. केशव मल्होत्रा ने प्रस्ताव रखा कि जिस तरह पंजाब सरकार अपने इम्प्लॉइज की रिटायरमेंट एज दो साल बढ़ा रही है, वैसे ही पंजाब यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में भी किया जाए। इसे पास करते हुए डिसिजन किया गया है कि वाइस चांसलर प्रो ग्रोवर इस मामले को पंजाब सरकार के समक्ष उठाएंगे।

सीजेएम यूनिवर्सिटी शिलांग के स्टूडेंट्स पर वीसी लेंगे फैसला
सीजेएम यूनिवर्सिटी शिलांग के स्टूडेंट्स को दाखिले के लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा। इसके टीचर्स की अप्रूवल पर रोक लगाई गई है। वीसी प्रो. ग्रोवर को इसमें डिसिजन का अधिकार दिया गया है। वह कानूनी राय के बाद पक्का निर्णय करेंगे।

कम्यूनिटी कॉलेज के लिए पीजीजीसी511 मेन को मंजूरी दी गई है। लुधियाना के सतीश चंद्र धवन गवर्नमेंट कॉलेज फॉर ब्वायज सिविल लाइंस को सैद्धांतिक मंजूरी के साथ ही कमेटी का गठन किया गया है। जो दोनों कॉलेजों की इंस्पेक्शन करेगी। इसमें पंजाब के डीपीआई कॉलेज तरसेम धालीवाल, डीपीआई कॉलेज यूटी गुरप्रीत कौर सपरा, डॉ

केशव मल्होत्रा, आरपीएस जोश हैं।
एसजीजीएस खालसा कॉलेज माहलपुर, होशियारपुर की ऑटोनॉमी की रिपोर्ट को सिंडीकेट ने स्वीकार कर लिया गया है। कॉलेज ने यूजीसी से कॉलेज को ऑटोनॉमस करने की मंजूरी ले ली थी। इस आधार पर पीयू की इंस्पेक्शन से छूट मांग रहा था कि रजिस्ट्रार प्रो. एके भंडारी ने ही रिपोर्ट फॉरवर्ड की है। अब रिपोर्ट हाईकोर्ट में सब्मिट कराई जाएगी।
ञ्चगुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर गल्र्स की वह रिपोर्ट एक्सेप्ट कर ली गई है।

शिकायत थी कि यह कॉलेज टीचर्स को सैलरी पूरी नहीं देता और मेटरनिटी लीव तक नहीं दी जा रही। सिंडीकेट ने कॉलेज के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में ३ सदस्य नियुक्तकिए। सेल्फ फाइनेंस और एडेड कोर्सेज की फीस एक समान करने वाले मसले पर डिस्कशन नहीं हो सकी। यूआईईटी में स्टाफ पार्किंग एरिया की री कारपेंटिंग के लिए 41.97 लाख और ब्वायज हॉस्टल-८ में एलीवेटर के लिए 28 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।