पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर सिटीजंस घर में नहीं होंगे बोर, सीखेंगे कम्प्यूटर और खेल सकेंगे गेम्स

सीनियर सिटीजंस घर में नहीं होंगे बोर, सीखेंगे कम्प्यूटर और खेल सकेंगे गेम्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सुबह घर के बड़े लोग जॉब पर निकल जाते हैं, बच्चे चले जाते हैं स्कूल और घर में अकेले रह जाते हैं सीनियर सिटीजंस। शहर के कई सीनियर सिटीजंस घर में अकेलापन महसूस करते हैं, घर में बोर हो जाते हैं। सीनियर सिटीजंस को अब ऐसा अकेलापन नहीं सताएगा। प्रशासन ने दो डे केयर सेंटर शुरू किए हैं, जहां पर सीनियर सिटीजंस पूरा दिन दोस्तों के साथ गप्पें लड़ा सकते हैं। इन डे सेंटर्स में न सिर्फ दोस्ती होगी बल्कि फ्री में चाय नाश्ते के अलावा कम्प्यूटर ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
सेक्टर-15 के सीनियर सिटीजंस होम और सेक्टर-46 के आशा किरण इंस्टीट्यूट में ये डे केयर सेंटर वेलफेयर डिपार्टमेंट ने शुरू किए हैं। अफसरों के मुताबिक अगर इन सेंटर को अच्छा रिस्पांस मिलता है तो और जगह भी इस तरह के सेंटर शुरू किए जाएंगे।

एजिंग विद ज्वॉय एंड डिग्निटी: डे केयर सेंटर में सिर्फ बुजुर्गों का टाइम पास नहीं होगा बल्कि यहां पर इनको इमोशनल सपोर्ट, साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग और रिक्रिएशनल एक्टिविटी भी मिलेगी। इन सेंटरों में प्रशासन, सोशल वेलफेयर और केंद्र की वेलफेयर स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसमें पेंशन, सीनियर सिटीजंस के लिए क्या क्या सुविधाएं अलग अलग डिपार्टमेंट्स दे रहे हैं, उसके बारे में बताया जाएगा।
सेंटर में ये खास होगा बुजुर्गों के लिए
{फिटनेस एंड न्यूट्रीशियन
{इंडोर गेम्स
{कम्प्यूटर रूम्स फॉर ई लर्निंग विद वाई फाई फैसेलिटी
{लाइब्रेरी एंड रीडिंग रूम
{यहां सभी न्यूजपेपर्स पढ़ने के लिए मिलेंगे
{योगा ट्रेनिंग जिसमें मेडिटेशन, प्राणायाम
{साइकोथेरेपिस्ट
{काउंसिलिंग सर्विसेज
{मेडिकल चेकअप कैंप
ऐसे मिलेगी एंट्री
अगर कोई सीनियर सिटीजन इन डे केयर सेंटर पर जाना चाहते हैं तो वे सुबह 9 से शाम 5 बजे तक डे केयर सेंटर पर जा सकते हैं। इसके लिए डे केयर सेंटर पर अपनी आईडी ले जाना जरूरी है। अपना नाम लिखवाने के बाद आप डे केयर सेंटर रोजाना जा सकते हैं।
बढ़ेंगे डे केयर सेंटर
'सीनियर सिटीजंस समाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है इनके लिए डे केयर सेंटर के जरिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं हम मुहैया करवाएंगे ताकि ये लोग उस वक्त भी अकेला महसूस न कर सकें जब इनके घर वाले बाहर जॉब पर या बच्चे पढ़ने के लिए चले जाते हैं। अगर अच्छा रिस्पाॅन्स मिलता है तो इस सुविधा को आगे भी बढ़ाएंगे।' -तिलकराज, डायरेक्टर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट, यूटी चंडीगढ़