पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसी भी राज्य से धक्का न करे केंद्र: शांता कुमार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली. भाजपा के पंजाब प्रभारी एवं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने शुक्रवार को मोहाली में कहा कि स्पेशल इंडस्ट्रियल पैकेज देते समय केंद्र को ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी राज्य को नुकसान न हो। यदि ऐसा हो रहा है तो उसकी भरपाई के लिए काम होना चाहिए। फेज 3बी1 में जिला भाजपा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी के निवास स्थान पर उन्हों यह बात कही। भाजपा पंजाब में गठबंधन का धर्म निभाते हुए अकाली दल के साथ खड़ी है। पहले की तरह इस बार भी तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। शेष सीटों पर अकाली दल का समर्थन किया जाएगा। गठबंधन पंजाब की सभी सीटों पर विजय हांसिल करेगा।

सीटों का फैसला हाईकमान करेगा

अमृतसर का फैसला हाईकमान करेगा अमृतसर सीट से भाजपा नेता अरुण जेटली द्वारा चुनाव लड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई चर्चा नहीं की गई है। जो भी उम्मीदवार पंजाब से चुनाव लड़ेंगे उनपर विचार हाईकमान करेगा। जब उनसें पूछा गया कि क्या सिद्धू को इस बार अमृतसर से टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका फैसला चुनाव कमेटी करेगी।