पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वॉयलेशन होने पर भी सीएचबी रद्द नहीं कर सकता फ्लैट की अलॉटमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सीएचबी रेजिडेंट्स फेडरेशन ने कहा है कि वॉयलेशन न हटाने पर फ्लैट की अलॉटमेंट रद्द करने के नोटिस भेजकर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड हाईकोर्ट के निर्देशों और हरियाणा हाउसिंग बोर्ड एक्ट 1975 का उल्लंघन कर रहा है। सीएचबी फ्लैट्स में वाॅयलेशन के मुद्दे पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले एडवोकेट अशोक शर्मा का कहना है कि किसी फ्लैट में वॉयलेशन होने पर भी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड उसकी अलॉटमेंट रद्द नहीं कर सकता। चंडीगढ़ में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड एक्ट 1975 फॉलो किया जाता है। इस एक्ट के तहत मकानों की अलॉटमेंट रद्द नहीं की जा सकती। एक्ट में साफ किया गया है कि अलॉटमेंट केवल तभी रद्द हो सकती है जब कोई अलॉटी पेमेंट डिफॉल्टर हो।
हाईकोर्ट ने कहा था- नोटिसों से पहले पॉलिसी बनाओे
2013 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड चेंजेस पर पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने बोर्ड को यह स्पष्ट करने को कहा था कि किन वाॅयलेशन को चेंजेस में शामिल किया गया है और कितनी वाॅयलेशन को नॉन कंपाउंडेबल माना गया है। कोर्ट ने सीएचबी और प्रशासन को कहा था कि नीड बेस्ड चेंजेस और वाॅयलेशन को लेकर जब तक नई पॉलिसी नहीं बनती, तब तक डिमोलेशन या कैंसिलेशन के नोटिस जारी न किए जाएं। अशोक शर्मा कहते हैं- सीएचबी ने नई पॉलिसी बनाई ही नहीं, ऐसे में वह अलॉटमेंट कैंसिल करने के नोटिस भेज ही नहीं सकते।
सीएचबी चेयरमैन ने कहा- कोई अलॉटमेंट रद्द नहीं होने देंगे
हाउसिंग बोर्ड नीड बेस्ड चेंजेस की रिपोर्ट तैयार करेगा। बोर्ड के चेयरमैन बीएस भल्ला ने अफसरों से ग्राउंड रिपोर्ट मांग ली है। भल्ला भी मानते हैं कि नीड बेस्ड चेंजेस समय की जरूरत हैं। भास्कर से बातचीत में हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि किसी की भी अलाॅटमेंट रद्द नहीं होने दी जाएगी, अलाॅटीज के हितों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।

भल्ला के अनुसार उन्होंने अफसरों से वाॅयलेशन पर अलाॅटमेंट रद्द करने के नोटिसों की रिपोर्ट मांगी है। अफसरों से पूछा जाएगा कि उन्होंने अलाॅटमेंट रद्द करने के नोटिस किस आधार पर भेजे हैं। नीड बेस्ड चेंजेस को रेगुलराइज करने की मांग पर गंभीरता से काम किया जाएगा।
फाॅसवैक बनाएगी ज्वाइंट एक्शन कमेटी
जरूरत के मुताबिक मकानों में किए गए बदलावों को वाॅयलेशन बताकर अलॉटमेंट रद्द करने के सीएचबी के नोटिसों की फॉसवैक ने निंदा की है। रविवार को सेक्टर-8 के कम्युनिटी सेंटर में हुई जनरल हाउस मीटिंग में फॉसवैक चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा- सीएचबी के इस फैसले के खिलाफ फॉसवैक एक ज्वाइंट एक्शन कमेटी बनाएगा। फाॅसवैक सीएचबी के मकानों में रहने वाले सभी लोगों के साथ है। जरूरत पड़ी तो फाॅसवैक सीएचबी के इस फैसले के खिलाफ सड़कों पर भी उतरेगा। जरूरत के मुताबिक किए गए बदलाव लोगों की जरूरत हैं, इसे वाॅयलेशन बताकर अलॉटमेंट रद्द नहीं की जा सकती।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, अलॉटीज ने कहा- प्रशासन के अफसर नहीं सुनते