पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुखबीर बादल ने किया साफ पंजाब से बाहर चुनाव नहीं लड़ेगा शिअद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल खुद को नेशनल पार्टी के तौर पर प्रचारित तो करता आ रहा है, लेकिन अभी राज्य के बाहर चुनाव लडऩे से कतरा रहा है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी पंजाब के बाहर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। फिलहाल पार्टी का फोकस राज्य में ही जीत दर्ज करने पर है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (डीएसजीएमसी) के चुनाव प्रचार के दौरान सुखबीर ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी दिल्ली में ही नहीं, अन्य राज्यों में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि बादल हमेशा अपने एलानों से पलटते रहते हैं।

पंजाब को भी मिलें रियायतें: सुखबीर बादल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने शुक्रवार को राज्यपाल शिवराज पाटिल को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को टैक्स में दी रियायतों को पक्षपाती फैसला बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र इस फैसले पर पुन:विचार करे और पंजाब को भी यह रियायतें दी जाएं।

यूपीए के दिन पूरे हो चुके हैं

सुखबीर ने कहा कि अब यूपीए सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। एनडीए लोकसभा चुनावों के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए तैयार है। मोदी चार वर्ष तक पंजाब मामलों संबंधी भाजपा के प्रभारी भी रह चुके हैं राज्य की स्थिति से भलीभांति अवगत हैं। उनके सत्ता संभालते ही राज्य के लिए विशेष पैकेज लिया जाएगा ताकि विकास की गति को तेज किया जा सके।खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति भी दे सकती है।

भोला की जांच बाहर क्यों दें

ड्रग तस्कर भोला को पकडऩा पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता है। अगर भोला को हमने पकड़ा है तो उसकी जांच अन्य एजेसियां क्यों करें। इन एजेंसियों को तो पहले इसकी भनक तक नहीं थी। जब भोला पकड़ा गया है तो अन्य एजेंसियां श्रेय लेने के लिए आगे आ रही हैं। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सेक्टर 62 में स्थित फॉरेस्ट कॉम्प्लैक्स में विजय दानव को पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन की ताजपोशी करने के बाद कहे।