पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामूवालिया को लगा बड़ा झटका, कुलवंत गुट लड़ेगा आजाद चुनाव

रामूवालिया को लगा बड़ा झटका, कुलवंत गुट लड़ेगा आजाद चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली। निगम चुनाव से पहले ही अकाली दल के टिकट बंटवारे ने अकाली दल में फूट डाल दी है। टिकट बंटवारे का काम क्षेत्र के अकाली इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया ने किया था। उन्होंने गत रात जो 31 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, उसमें मात्र एक टिकट ही पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं फतेहगढ़ साहब से अकाली दल की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कुलवंत ग्रुप काे दी गई थी। उनके समर्थक पूर्व पार्षदों को नजर अंदाज किया गया था, जिसके चलते कुलवंत सिंह ने अपने गुट ने अकाली दल से बागी होकर आजाद तौर चुनाव लड़ने का मन बनाया है।
नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को कुलवंत सिंह व उनके करीब एक दर्जन पूर्व अकाली पार्षदों ने आजाद तौर पर नामांकन दाखिल किए हैं। कुलवंत सिंह गुट के बागी होने से जहां अकाली दल में खलबली है, वहीं अकाली दल की ओर से भी कुलवंत सिंह व उनके बेटे की सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं।

कुलवंत व बेटे की टिकट रात ही भर दी गई थी: बलवंत सिंह रामूवालिया की ओर से जो गतरात जो 31 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी, उसमें कुलवंत के 49 नंबर वार्ड को खाली रखा गया था। जबकि उनके बेटे सर्वजीत सिंह समाना का 25 नंबर वार्ड में दर्ज किया गया था। लेकिन गत देर रात दोनों बाप-बेटे की टिकट काट दी गई है।
49 नंबर वार्ड से गुरनाम बिंद्रा को कुलवंत सिंह की जगह अकाली दल का टिकट दे दिया गया था। जबकि सर्वजीत सिंह समाना के स्थान पर गुरजीत सिंह मल्ली को टिकट दे दी गई थी। जबकि उनके कई समर्थकों के भी टिकट काट दिए गए थे। यह वो समर्थक हैं जो कई सालों से पार्षद बनते आ रहे थे और शुरू से ही अकाली दल के साथ खड़े थे।

कुलवंत सिंह गुट के पूर्व पार्षदों को अकाली दल की ओर से टिकट न दिए जाने तथा कुछ पार्षदों को बीजेपी की लिस्ट में डाले जाने के चलते कुलवंत सिंह गुट के समर्थक काफी नाराज थे। उन्होंने अपने समर्थकों का साथ देते हुए कुलवंत सिंह तथा सर्वजीत सिंह को दिए गए टिकट की जगह आजाद लड़ने का ऐलान किया। इससे शहर के पूरा राजनीतिक घटनाक्रम ही बदल गया है। कुलवंत गुट को स्ट्रॉन्ग माना जाता है और लंबे समय तक शहर की सेवा भी की है।
ये अकाली हुए बागी
{आरपी शर्मा, पूर्व पार्षद, ( बीजेपी कोटे में डाले जाने से आहत)
{फूलराज सिंह, पूर्व पार्षद, ( बीजेपी कोटे में डाले जाने से आहत)
{हरपाल सिंह चन्ना, पूर्व पार्षद, ( बीजेपी कोटे में डाले जाने से आहत)
{ज्ञान चंद अग्रवाल, पूर्व पार्षद, (अकाली दल से टिकट नहीं मिला)
{किरण बंसल, पूर्व पार्षद, (टिकट नहीं मिला)
{कुलवंत सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, (अकाली दल से टिकट का त्याग किया)
{सर्वजीत सिंह समाना, कुलवंत सिंह के बेटे, (अकाली दल से टिकट का त्याग किया)
{अमितेश्वर कौर, पूर्व पार्षद, (टिकट नहीं मिला)
{अमरीक तहसीलदार, पूर्व पार्षद, (टिकट कटा)
{हर सुखमिंदर सिंह बरनाला, पूर्व पार्षद, ( बीजेपी कोटे में डाले जाने से आहत)
{मलकीत सिंह खालसा, पूर्व महासचिव यूथ अकाली दल
{मनमोहन कौर, पूर्व पार्षद, (टिकट नहीं मिला)