पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. रिहायशी एरिया में अपने मकानों में दुकानें खोलने वालों पर अब कार्रवाई होने वाली है। ऐसे मकानों को अब रिज्यूम करने की कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पूडा, लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट, गमाडा और गलाडा को कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पूडा, लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट, गमाडा और गलाडा की ओर से इसी माह अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली जिलों के रिहायशी इलाकों का सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके बाद मकानों को रिज्यूम करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इन जिलों में पहले कार्रवाई इसलिए की जाएगी, क्योंकि इनके रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से ज्यादा दुकानें चल रही हैं। इन शहरों के बाद राज्य के अन्य शहरों के रिहायशी इलाकों का सर्वे शुरू किया जाएगा।
पहले दी थी चेतावनी
मकानों में चल रही दुकानें बंद करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा मकान मालिकों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। कई लोगों को जुर्माने तक किए जा चुके हैं और उनके बिजली के बिल कमर्शियल किए जा चुके हैं। इसके बाद कई लोगों ने तो अपने मकानों से दुकानें बंद कर दीं, लेकिन ज्यादातर लोगों ने दुकानें बंद नहीं कीं। पूडा की ओर से कई बार रिहायशी मकानों में चल रही दुकानें बंद करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी कई लोग अपने मकानों से दुकानें बंद नहीं करते। इस बारे में पूडा को कई शिकायतें भी मिल चुकी हैं।
होगी कार्रवाई: जोशी
॥रिहायशी मकानों में कमर्शियल एक्टीविटी नहीं की जा सकती। यह नियमों के खिलाफ है। ऐेसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- अनिल जोशी, स्थानीय निकाय मंत्री, पंजाब
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.