डेराबस्सी, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के विद्याज्योति होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट लीकातादो को अजीबो-गरीब शौक है। अरुणाचल प्रदेश मूल के लीकातादो पर हमेशा सांप पकड़ने की धुन सवार रहती है। कॉलेज में भी वह सांप ही ढूंढ़ता रहता है और अब तक कई सांप पकड़ चुका है। सांप कितना भी जहरीला हो, डरने की बजाय वह शौकिया जोखिम उठाता है।
सरस्वती विहार के पार्क में उसने चुटकियों में डंडे के सहारे एक बड़ा सांप पकड़ा और रेलवे ट्रैक पर छोड़ आया। लीका कहता है सांप पकड़ना एक कला है जो उसने अरुणाचल में सांप खाने वाले अपने दोस्तों से सीखी। बहरहाल, वह सांप खाता नहीं, उन्हें जंगलों में छोड़ आता है।
आगे की स्लाइड में देखें सांप के मुंह को पकड़े लीकातादो...