पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर दो लोगों से बनता है तो उन्हें जिम्मेदारियां भी बांटनी चाहिए

शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए सोहा-कुणाल, एक-दूसरे पर खुलकर बोले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हाल ही में शादी करने वाले फिल्म स्टार सोहा अली खान और कुणाल खेमू चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने मैरियट में वॉश द बकेट चैलेंज की लॉन्चिंग की। सोहा ने अपने पति कुणाल खेमू के साथ इस चैलेंज को लॉन्च किया। इसकी टैगलाइन थी शेयर द लोड मूवमेंट। यहां दोनों ने एक-दूसरे के बारे में खुलकर मीडिया को बताया साथ ही आने वाले दिनों में दोनों की कौन-कौन सी फिल्में आएंगी यह भी साझा किया।
कार्यक्रम में पहुंची सोहा ने हाल ही में देश के पांच शहरों में घर के कामों पर हुए थर्ड पार्टी सर्वे पर बात की। जिसमें यह सामने आया है कि देश में दो तिहाई वर्किंग वुमंस हैं। इनमें 80 परसेंट वर्किंग लेडीज अपनी नौकरानी से लॉन्ड्री व अन्य काम कराती हैं। जबकि 76 परसेंट ऐसी लेडीज हैं, जो मानती हैं लॉन्ड्री सबसे आसान है। घर पर इसमें जेंट्स मदद कर सकते हैं।

कुणाल खेमू ने भी इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि जबसे थर्ड पार्टी रिपोर्ट सुनी है डरा हुआ हूं। साथ ही खुश हूं कि मुझसे यह चैलेंज कराया जा रहा है। मर्दों का काम चैलेंज को पूरा करके दिखाना है। घर पर भी मैं सभी काम खुद करता हूं। कुकिंग और लॉन्ड्री से लेकर साफ-सफाई तक। काम करने में कैसी शर्म। जरूरी नहीं है कि सभी काम लेडीज ही करें, जेंट्स भी कर सकते हैं। मेरा व्यक्तिगत मानना है कि अगर घर दो लोगों से बनता है तो उन्हें जिम्मेदारियां भी बांटनी चाहिए। इसलिए हम जेंट्स को लेडीज का लॉन्ड्री में भी हाथ बंटाना चाहिए।
आगे की स्लाइड में पढ़ें कुणाल को लेकर क्या बोलीं सोहा...