चंडीगढ़. सेंट कबीर स्कूल अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट के लीग मैचों में मेजबान टीम ने सॉपिन्स मोहाली को 2-0 से पराजित कर दिया। सेंट कबीर स्कूल 26 में आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम के लिए शौर्या ने 10वें और उदयवीर ने 13वें मिनट में गोल किए। एक अन्य मैच में स्वामी राम तीर्थ स्कूल ने गवर्नमेंट हाई स्कूल-38 को 3-0 से पराजित कर दिया। सुखप्रीत ने चौथे और 48वें जबकि नवदीप ने 32वें मिनट में गोल किए। तीसरे मैच में विवेक हाई स्कूल और चितकारा के बीच मुकाबला 1-1 से बराबर पर रहा। विवेक के लिए जसकरन ने जबकि चितकारा के लिए वेकेंटेश ने गोल किया। एक अन्य मैच में सेंट जोंस स्कूल ने आशियाना को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। टीम के लिए आदित्य ने 19वें और 30वें मिनट में जबकि शौर्या ने 40वें मिनट में गोल दागे।
बास्केटबॉल ट्रॉफी में सेंट कबीर और सेक्रेड हार्ट में होगी खिताबी भिड़ंत
चंडीगढ़। सेंट कबीर बास्केटबॉल टूर्नामेंट फॉर गर्ल्स में गुरु नानक स्कूल-36 और सेक्रेड हार्ट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान बना लिया है। सेंट कबीर स्कूल में खेले गए सेमीफाइनल में जीएनपीएस ने मेजबान सेंट कबीर को 39-8 से हराया जो वहीं सेक्रेड हार्ट स्कूल ने सेंट जोसफ स्कूल को एकतरफा अंदाज में 33-2 से मात दी। पहले सेमीफाइनल में गुरु नानक स्कूल की लड़कियों ने सभी को प्रभावित किया।
उन्होंने पहले मिनट से ही अंक जुटाना शुरु कर दिया जिस कारण उन्हें जीत दर्ज करने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। टीम के लिए अमृत ने सबसे ज्यादा 21 अंक हासिल किया औरा मैच 39-8 से अपने नाम किया। सेंट कबीर स्कूल के लिए जन्नत ने 4 अंक बटोरे। वहीं दूसरे अंतिम चार के मुकाबले में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने सेंट जोसफ को बैकफुट पर ही रखा। विजेता टीम की ओर से हरनूल ने 11 अंक हासिल किए जबकि रीत ने 8 अंक प्राप्त किए। सेंट जोसफ के दोनों अंक आंचल ने हासिल किए।
बॉयज में सेंट सोल्जर और सेंट कबीर स्कूल भिड़ेंगे
सेंट कबीर बास्केटबॉल ट्रॉफी फॉर बॉयज में सेंट सोल्जर स्कूल और मेजबान टीम खिताब के लिए भिड़ेंगी। यहां खेले गए पहले सेमीफाइनल में सेंट कबीर स्कूल ने स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल को 28-17 से हराया। विजेता टीम की आरे से तनुष पुरी ने 19 अंक हासिल किए, वहीं दूसरी टीम के लिए वैभव ने 6 अंक प्राप्त किए। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट सोल्जर स्कूल ने न्यू पब्लिक स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 28-24 से हराया।