पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sultana Nuran Documents Filed In The Wrong Birth Date

नूरां सिस्टर्स के वकील ने हाईकोर्ट में कहा, बेटियों की कमाई खाना चाहते हैं पेरेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सूफी सिंगर ज्योति नूरां और उसकी बड़ी बहन सुल्ताना की गायकी से होने वाली कमाई के लालच में उनके परिवार वालों ने दोनों की गलत जन्म तिथि दस्तावेजों में दर्ज करवाई। हाईकोर्ट में वीरवार को ज्योति के वकील मोहम्मद सलीम ने यह बात कही। उन्होंने कहा,  2011 में ज्योति की बड़ी बहन सुल्ताना भी लव मैरिज कर हाईकोर्ट पहुंची थी।
 
उन्होंने कोर्ट में शादी और आयु के जो दस्तावेज दिए थे उसमें उनकी जन्म तिथि 1991 थी। वहीं पासपोर्ट पर 1996 है। दोनों बहनों की उम्र कम दिखा परिवार कमाई खाना चाहता है। गुरूवार को ज्योति की ओसिफिकेशन रिपोर्ट पर बहस होनी थी। उसके  पेरेंट्स के वकील ने रिपोर्ट पढ़ने के लिए टाइम मांगा। कोर्ट ने 30 अक्टूबर तक का समय दिया है। 
 
प्रोटेक्शन होम में रहेगी ज्योति
ज्योति और कुणाल को डेढ़ महीने और प्रोटेक्शन होम में रहना होगा। कोर्ट ने कहा, अगर उन्हें कोई प्रॉब्लम है तो वे बात कर सकते हैं। ज्योति की उम्र ओसिफिकेशन टेस्ट में साढ़े 16 से 17 के बीच पाई गई। इसमें दो साल की छूट की बात भी कही गई है। ज्योति के पेरेंट्स का दावा है कि वह नाबालिग है। वहीं ज्योति का कहना है कि वह बालिग है। 
 
(फोटो- सूफी सिंगर ज्योति नूरां और उसकी बड़ी बहन सुल्ताना)