पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, अब तक 14 की मौत

पंजाब में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, अब तक 14 की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट। गांव पक्खी खुर्द की मायावंती (58) की रविवार को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। मायावंती को तीन दिन पहले गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। पंजाब में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की तादाद बढ़कर 14 हो गई है। मायावंती के परिवारवालों और उनका इलाज करने वाले डाक्टरों को भी टेमीफ्लू दवा दी गई है।