पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तारिणी गोयल को पहले दिन बढ़त, एक अंक हासिल कर बनाई जगह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ अंडर-13 चेस चैंपियनशिप की गर्ल्स कैटेगरी में चेस स्टार तारिणी गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली है। वे अंडर-13 गर्ल्स कटेगरी में खेले गए पहले राउंड के बाद पहले स्थान पर हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल में खेले पहले राउंड में उन्होंने एक अंक हासिल किया। उनके साथ कशिश कौशल, आदिति रामासरिया, योग्या शर्मा, रूमानी सिंह और सृष्टि ने भी 1 अंक हासिल किया। इसके अलावा अनिष्का, भवरीन, मिताली सैनी, रिद्धिमान कौर और रुहानी शर्मा खाता नहीं खोल सकीं।
बॉयज में जसकीरत टॉप पर: शनिवार को ओपन कैटेगरी के खेले गए दो राउंड तक जसकीरत ने दो अंक हासिल किए। इसके अलावा इशान सिंह, शिशिर, ध्रुव, रक्षित, सॉमिलजीत और जश्नप्रीत ने भी 2-2 अंक हासिल किए। इसी चैंपियनशिप के आधार पर नेशनल के लिए टीम का चयन किया जाएगा।