पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थाईलैंड ट्रेड फेयर को पहले दिन ही मिला जबरदस्त रिस्पांस, देखें शो की तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-28 हिमाचल भवन में थोईलैंड की एग्जीबिशन में पहले दिन खूब भीड़ रही।
चंडीगढ़. सीआईआई थाईलैंड ट्रेड शो बुधवार को शुरू हो गया। इसका उद्‌घाटन यूटी के फाइनेंस सेक्रेटरी सर्वजीत सिंह ने किया। ट्रेड शो हिमाचल भवन सेक्टर-28 में लगाया जा रहा है। यह 21 सितंबर तक चलेगा। सीआईआई नाॅर्दर्न रीजन और इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन बोर्ड मिनिस्ट्री आॅफ कामर्स रायल थाई गवर्नमेंट की ओर से थाईलैंड ट्रेड फेयर में पहले ही दिन जबरदस्त भीड़ उमड़ी।
इस मौके पर सर्वजीत सिंह ने कहा कि ट्राईसिटी के लोगों ने थाईलैंड ट्रेड फेयर को जबरदस्त रिस्पांस दिया है। सुबह से ही यहां खरीदारों की भीड़ यह बताती हैं कि मेले को काफी लोग पसंद करते हैं। इससे देशों के बीच कल्चरल और इकोनॉमिक रिलेशन को बढ़ाया जा सकता है। सूंथम छैयिनदीपम ने कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच ट्रेड और कल्चरल रिलेशन बेहतर हैं। 2013-14 में करीब एक मिलियन विजिटर्स ने थाईलैंड में विजिट किया है। सीआईआई नाॅदर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि एशिया पेसिफिक रीजन बढ़ रहा है।
लाइट्स हैं खूबसूरत
दीपावली पर घर को रोशन करने वाली लाइट्स भी बेहद खूबसूरत हैं। इनमें पत्तियों की रंग बिरंगी 10 मीटर की लड़ी मात्र 250 रुपए की है। इसके अलावा कॉटन बॉल लड़ी भी लोगों को खूब लुभा रही है। फेयर में घर को रोशन करने वाली लड़ियों की करीब 10 वैरायटी हैं।
ऑर्डर पर मिलेगा स्टोन हार
ट्रेड फेयर में थाई आर्टिफिशियल ज्वेलरी पर जहां काफी भीड़ थी। वहीं स्टोन का आकर्षक डिजाइन भी लोगों को खूब भाए। फेयर में थाई स्टोन से तैयार गले का हार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इसकी कीमत दो लाख रुपए है। थाई लैंड से कॉरोल थिप ने बताया कि यह हार ऑर्डर पर तैयार किया जाता है।
बच्चों के लिए भी खास रेंज
एनएसजे एक्सपोर्ट कार्नर खासतौर पर बच्चों के लिए खिलौने की रेंज लेकर आया है। इन खिलौने में डिग डग, बर्ड सिंगिंग विसल, मैगनेटिक ट्वाय, वुडन फ्राग, लोटिंग एनीमल हैं। एनएसजे एक्सपोर्ट के मैनेजर पेटचारापोर्न मूंलगुनहा ने बताया कि चंडीगढ़ में यह खिलौने काफी पसंद किए जाएंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फेयर की तस्वीरें..