पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थापर का बिजनेस स्कूल देगा वल्र्डक्लास टेक्नो मैनेजर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेराबस्सी. तकनीकी शिक्षा में पांच दशकों से विख्यात थापर यूनिवर्सिटी के नए डेराबस्सी कैंपस में एमबीए की पढ़ाई शुरु हो गई है। शुक्रवार को इसका रस्मी उद्घाटन एलएम थापर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. पदमा कुमार नायर ने किया। उन्होंने दावा किया कि थापर बिजनेस स्कूल मैनेजमेंट के साथ तकनीक का संगम है जिसमें वल्र्ड क्लास टेक्नो मैनेजिरियल बिजनेस लीडर तैयार होंगे। ये पासआउट अपने कार्य में इतने दक्ष होंगे कि उभरते उद्योग व बिजनेस समस्याएं को सुलझाने के लिए सुझाव के साथ रचनात्मक सोच का परिचय देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान डॉ नैयर ने दावा थापर स्कूल भारत का इकलौता बिजनेस स्कूल है जहां उद्यमियों के सामाजिक दायित्व को महत्व दिया जाता है। उन्हें भरोसा है कि स्टूडेंट की सतुंष्टि, कॉर्पोरेट तर्क, रिसर्च परिणाम व सामुदायिक सेवा की दृष्टि में थापर बिजनेस स्कूल छह वर्षों के भीतर भारत के टॉप 20 स्कूलों में शुमार होगा। नए कैंपस में स्थानीय लोगों को रोजगार लाभ मिलेगा, वहीं उनके बच्चों को दाखिलों में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंपस की स्थापना से इलाके की आर्थिक संपन्नता का ग्राफ लाजिमी बढ़ेगा। थापर गं्रप ने प्रदूषण की अत्यधिक मार से जूझ रहे इलाके को राहत के हरसंभव उपाय करने का वायदा किया।

30 एकड़ में बना है कैंपस

ऑलीशान आधुनिकतम इमारत के साथ 30 एकड़ में फैले इस कैंपस का ट्राईसिटी व पेरीफेरी के काफी स्टूडेंट्स उच्चस्तरीय शिक्षा का लाभ ले सकेंगे। डॉ. नैयर ने बताया कि पहले चरण में केवल एमबीए कक्षाएं शुरु की गई हैं जबकि रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, फ्री एरिया रेशो(एफएआर) में बढ़ोतरी व तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करने पर बीटेक व मैनेजमेंट स्तर के कई ग्रेजुएट व पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस की शिक्षा भी शुरु हो जाएगी। उन्होंने कहा कि युनिवर्सिटी यहां तकनीकी, मैनेजमेंट व आईटी की आधुनिकतम शिक्षा का मौका लेकर आई है। फुली एयरकंडीशंड व इको फ्रेंडली कैंपस में मैनेजमेंट ब्लॉक, ऑडिटोरियम, स्टूडेंट सेंटर, लाइब्रेरी, लड़के व लड़कियों और फैकल्टी की रिहायश के लिए होस्टल तैयार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नए कैंपस में शिक्षा की गुणवत्ता व सहूलियतें पटियाला में 250 एकड़ में फैले थापर कॉलेज से कमतर नहीं होंगी।