पंचकूला। पंचकूला के एक ज्वेलर को नकली सोना देकर दो लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। घटना 24 सितंबर की है। सेक्टर 20 के ज्वेलर प्रवीन जैन के पास एक
दंपती आया। उन्होंने ज्वेलर को दो चूड़ियां दीं और बताया कि यह सोने की हैं और इसके बदले उन्हें एक चेन चाहिए।
ज्वेलर ने चूड़ियाें का वजन किया और इनकी पहचान करने के लिए इन्हें तोड़ने के लिए कहा। लेकिन दंपती ने इससे इंकार कर दिया। कहा कि चूड़ियों को बिना तोड़े ही वे जांच कर लें। ज्वेलर उनकी बातों में फंस गया और उसने ऐसे ही चूड़ियों की जांच कर ली। उसे लगा कि ये सोने की हैं। इसके बाद ज्वेलर ने दंपती को सोने की चेन दे दी। जब दंपती वहां से चला गया तो ज्वेलर ने चूड़ियों को तोड़कर देखा, लेकिन ये पीतल की निकलीं। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर..