पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. शुक्रवार को सेक्टर-71 में बीएसएनएल के 3600 फोन और इंटरनेट सेवाएं ठप हो गए। लोग सुबह-सुबह फोन इधर-उधर मिलाने लगे तो कहीं फोन नहीं मिला। बाद में पता चला कि वीरवार रात चोर बीएसएनएल की केबल काटकर ले गए।
शहर में इससे पहले भी तीन बार बीएसएनएल की केबल चोरी हो चुकी है। यह चौथी बार है जब केबल चोरी हुई। बीएसएनएल अफसरों ने पुलिस को केबल चोरी होने की शिकायत दी। बीएसएनएल की ओर से बताया गया कि अभी फोन चालू होने में एक हफ्ता लगेगा।
मेन मार्ग के मैनहोल से काटी केबल
पीसीएल चौक से 3-5 चौराहे की ओर आने वाले अतिव्यस्त मार्ग चोरों ने बीएसएनएल की केबल लाइन के मैनहोल खोलकर करीब 10 फुट लंबी केबल को काट लिया है। केबल काटने का मकसद इसके मौजूद तांबे को बेचना बताया जा रहा है। इस रोड पर पुलिस की गश्त भी रहती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.