पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Truck Has Fallen From Height Of 40 Feet Pull In Mohali

ड्राइवर नींद में चला रहे था ट्रक, 40 फुट की ऊंचाई से गिर हुआ चकनाचूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरिंडा. मोरिंडा लुधियाना मार्ग पर गांव कजौली के पास एक सीमेंट से भरा ट्रक भाखड़ा नहर के पुल से नीचे जा गिरा अौर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लगभग 40 फीट की ऊंचाई से ट्रक गिरा और ड्राइवर बाल-बाल बच गया। मौके पर उपस्थित दलीप सिंह, हरचंद सिंह, खतरी लाल और अन्य लोगों ने बताया कि ट्रक पहले एक इनोवा गाड़ी से टकराया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इसकी आवाज सुनकर वहां मंदिर में उपस्थित लोग एकदम दौड़ पड़े। उन्होंने ट्रक के ड्राइवर अजीत निवासी बिलासपुर को बाहर निकाला और पुलिस व 108 नंबर एम्बुलेंस को फोन किया। पुलिस और एंबुलेंस देरी से पहुंची।
नदी में भी गिर सकता था ट्रक
भंडारे समय पूजा करते पंडित कमल मिश्रा ने बताया कि नहर के पुल के साथ पांच मंदिर बने हैं। यहां खतरी लाल बलदेव नगर शनिदेव मंदिर में भंडारा करवा रहा था। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 100 से अधिक लोग शामिल अौर कुछ समय पहले ही वह मंदिर में पूजा करने व भोग लगवाने गए थे। पंडित कमल मिश्रा ने बताया कि अगर वह लोग भंडारे वाले स्थान पर होते तो शायद कोई बड़ी घटना घट सकती थी। सभी लोग मंदिर में जाने कारण बाल-बाल बच गए। लोगों ने कहा कि अगर ट्रक कुछ सेकंड बाद हादसाग्रस्त होता तो शायद नहर के गहरे पानी में भी समा सकता था।
इनोवा सवार भी बचे बाल-बाल
इनोवा के ड्राइवर कुलदीप सिंह लुधियाना, हरजीत सिंह व जसवंत सिंह आदि ने बताया कि वह लोग कीरतपुर साहिब के लिए जसवंत सिंह के भतीजे की अस्थियां लेकर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि ट्रक सीधे ही इनोवा की तरफ आ रहा है तो उन्होंने शोर भी मचाया अौर कुलदीप सिंह ने लाइटें देकर इशारा भी किया लेकिन ट्रक ड्राइवर शायद नींद में था अौर हादसा हो गया। जसवंत सिंह ने कहा कि शुक्र है कि वह बाल-बाल बच गए।
आगे की स्लाइड्स में देखें, चकनाचूर हुए ट्रक की तस्वीरें...