पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two People Died In Car Accident, Chandigarh News

गाजियाबाद से शिमला घूमने आए थे 4 दोस्त, रास्ते में एक हादसे ने ले ली 2 की जाने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। पंचकूला सेक्टर-4 के इंडस्ट्रियलिस्ट रजत की बेकाबू हुई ऑडी कार दूसरी सड़क पर जा रही टवेरा पर जा गिरी। टवेरा में सवार बीबीए के दो छात्रों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए। सोमवार रात करीब पौने एक बजे सेक्टर 17-18 की डिवाइडिंग रोड पर टवेरा को कुचलने के बाद ऑडी सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

घायलों को पीजीआई ले जाया गया, जहां गाजियाबाद के साहिल जुनेजा (21), कुलदीप (22) और धर्मपुर के ड्राइवर हस्त बहादुर को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में बचे गाजियाबाद के शिखर और रौनक को मंगलवार सुबह पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया। मौके पर पहुंची सीएफएसएल टीम के मुताबिक ऑडी कार का पिछला टायर फटने के कारण हादसा हुआ।

रजत मंगलवार रात ड्राइवर सुखपाल के साथ सेक्टर-17 थाने पहुंचे। सुखपाल ने बताया कि गाड़ी वह चला रहा था, रजत साथ बैठे थे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद तय होगा कि गाड़ी कौन चला रहा था।

आगे की स्लाइड में पढ़िए गाजियाबाद से शिमला घूमने आए थे 4 दोस्त