खरड़। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर बुधवार देर रात एक कार ने दो बाइक सवार, एक साइकिल सवार और एक पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंद डाला। यह दुर्घटना मुंडी खरड़ के निकट हुई। कार एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद पैदल जा रहे शाम लाल पर जा चढ़ी। शाम लाल की दोनों टांगे कार के नीचे आकर बुरी तरह कुचली गई।
दुर्घटना के बाद कार में सवार दो युवक कार से उतर कर लोगों से मारपीट करने लगे जिसे लेकर लोग भड़क उठे और उन्होने कार के शीशे तोड़ डाले। दुर्घटना के बाद कार सवार दोनों युवक घटना स्थल से फरार हो गए। चारों घायलों को खरड़ अस्पताल लाया गया जहां राज सिंह तथा शाम लाल की हालत अधिक गंभीर होने के कारण पीजीआई के लिए रैफर कर दिया गया।