पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Under age Students Should Stop From Biking

हादसों के खिलाफ: ट्राफिक में पुलिस से बहस कर सकते हो पर यमराज से नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। स्कूल में व्हीकल लेकर आने वाले अंडर एज स्टूडेंट्स पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने स्कूल मैनेजमेंट को नोटिस दिया है। मैनेजमेंट को स्कूल में कम उम्र के स्टूडेंट्स के व्हीकल लाने पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस हर बार स्कूल प्रबंधकों को लेटर जारी करती है, इस बार अधिकारी कार्रवाई की तैयारी में है। डीएवी व बुड्डा दल पब्लिक स्कूल ट्रैफिक समस्या बढ़ाने की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। चार दिन बाद चेतावनी के तौर पर बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल व डीएवी के बाहर दो एएसआई व जवान तैनात किए जाएंगे।
पुलिस से बहस कर सकते हो यमराज से नहीं
फिरोजपुर के सरकारी कन्या सीसै स्कूल में 300 छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड्स बनाकर ट्रैफिक रूल्स के प्रति अवेयर किया। 8वीं की लक्ष्मी ने यमराज की ड्राइंग का स्पेशल कार्ड बनाया। चेतावनी लिखी, हेलमेट न पहनकर आप पुलिस से बहस कर सकते हो पर यमराज से नहीं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...