पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीयू चंडीगढ़ ने मंगलवार को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में पीयू चंडीगढ़ ने मंगलवार को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। पीयू ग्राउंड पर खेले गए लीग मैच में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहा लेकिन अंत में मैच का नतीजा ड्रॉ ही रहा।
मैच के पहले मिनट से ही दोनों टीमों ने आक्रमण करना शुरु कर दिया था। 14 मिनट तक दोनों टीमों ने एक के बाद एक जोरदार हमले किए लेकिन गोलकीपर्स और डिफेंडर्स ने इनहें सफल नहीं होने दिया। मैच का पहला गोल 15वें मिनट में मेजबान पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से हुआ। पीयू के करनदीप ने अपने साथी से मिली पास को गोल में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने भी अमले तेज कर दिए।
जीएनडीयू की ओर से 19वें मिनट में शमशेर सिंह को गोल करने का सुनहरा मौका मिला जिसे उन्होंने बेकार नहीं जाने दिया। उन्होंने बॉल को गोल में पहुंचाकर पहले हाफ में स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ के शुरुआत में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के राहुल ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। राहुल ने 43वें मिनट में अपने साथी की पास को शानदार ढंग से गोल पोस्ट में पहुंचाकर अपने खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी।
बोर्ड पर स्कोर जीएनडीयू के पक्ष में 1-2 था। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी को 66वें मिनट में गोल बराबर करने का मौका मिला। इसमें निखिल पराशर ने बॉल को गोल में पहुंचाकर टीम को 2-2 की बराबरी दिला दी। वहीं एक अन्य मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटिलयाला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल 33वें मिनट में सन्नी ने दागा। दोनों के बीच बेहद रोमांचक रहा।
(फोटो- गेंद के लिए भिड़ते पीयू और जीएनडीयू के खिलाड़ी।)