पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंचकूला. टेलीकॉम कंपनी को शहर के 33 पार्कों में मोबाइल टावर लगाने की परमिशन दिए जाने के विरोध को देखते हुए हुडा ने सारी बात नगर निगम पर डाल दी है, क्योंकि इनमें से 28 पार्क नगर निगम के दायरे में आते हैं। अब हुडा काकहना है कि पार्कों में मोबाइल टावर लगाने के लिए टेलीकॉम कंपनी को नगर निगम से एनओसी लेनी होगी। वहीं दूसरी ओर, पहले पार्कों में मोबाइल टावर लगाने का विरोध कर रहीं नगर निगम की मेयर अब अपनी बात से पलट गई हैं। मेयर उपिंदर आहलूवालिया का कहना है कि यह छोटा सा टावर होता है, जिसके साथ-साथ पार्कों में लाइटें भी लगेंगी।
यह पार्क में कोने
में लगे या बीच में, इससे फायदा भी हो सकता है, लेकिन अगर रेडिएशन की प्रॉब्लम होगी तो इस बारे में विचार किया जाएगा। फिलहाल इस बारे में लोगों की राय ली जाएगी। अगर पब्लिक को मंजूर होगा तो टावर लगाने के लिए पार्कों के कोने में जगह दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्कों में ये टावर लगाने के लिए हुडा की पॉलिसी बनी है। वहीं, अर्बन लोकल बॉडी ने भी यही पॉलिसी बनाई है। शहर के पार्कों में ये टावर लगाने के लिए नगर निगम से एनओसी ली जाएगी। इस बारे में स्थानीय लोगों की राय भी ली जाएगी।
उधर, हुडा की एडमिनिस्ट्रेटर आशिमा बराड़ का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही चार्ज संभाला है। अभी उनके सामने पूरा मामला नहीं आया है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कह पाऊंगी।
पहले कड़ा विरोध जता रही थीं मेयर
मेयर उपिंदर आहलूवालिया पहले पार्कों में मोबाइल टावर लगाने का कड़ा विरोध कर रही थीं। उनका कहना था कि जब पार्क नगर निगम के दायरे में आते हैं तो पार्कों में मोबाइल टावर लगाने के लिए हुडा उन्हें किसी कंपनी को ठेके पर कैसे दे सकता है। इसमें हुडा के अफसरों की मिलीभगत साफ नजर आती है। उन्होंने कहा था कि नगर निगम बनने के बाद पार्कों में ब्यूटीफिकेशन का काम शुरू हो चुका है। अगर ऐसे में पार्कों में मोबाइल टावर लगाए जाएंगे तो यह गलत होगा। इस बारे में निगम कमिश्नर को भी बताया गया है। उन्होंने भी हुडा के अफसरों से बात करने को कहा है। हुडा के जिन अफसरों ने ऐसा किया है, उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए और पार्कों में टावर लगाने का काम रोकना चाहिए।
विरोध के बीच नजर आई कमाई
पार्कों में मोबाइल टावर लगाने के खिलाफ पब्लिक और शहर के पार्षद पहले ही विरोध जता चुके हैं। पार्षद सुनील तलवार, सीबी गोयल, रविकांत स्वामी और अन्य पार्षद इसका विरोध जता चुके हैं। दूसरी ओर, अब नगर निगम को इस मामले में कमाई भी नजर आने लगी है। ऐसे में नगर निगम पार्कों में मोबाइल टावर लगाने के मामले में टेलीकॉम कंपनी का साथ दे भी सकता है।
अब हाई मास्ट लाइटें लगाने का भी प्लान: पार्कों में लगाए जाने वाले ये टावर एक से डेढ़ मीटर दायरे में होंगे। ये हाईमास्ट लाइटों की तरह होंगे। इन टावरों पर हाईमास्ट लाइट लगाने का भी प्लान है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.