पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एजेड सीरीज का पहला नंबर बिका 8.50 लाख रुपए में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. चंडीगढ़ में ए सिरीज के डबल डिजिट की आखिरी सीरीज यानी एजेड का पहला नंबर मर्सिडीज बेंज एस क्लास पर लगेगा। शनिवार को आरएलए आॅफिस में सीएच-01-एजेड सीरीज के फैंसी नंबर्स की ऑक्शन की गई। इसका पहला नंबर सीएच-01एजेड-0001 नंबर 8.50 लाख रुपए में इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से खरीदा गया। इस नंबर के लिए 25000 रुपए की रिजर्व प्राइस रखी गई थी। इस पर 9 लोगों ने बोली लगाई। बाद में इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स की तरफ से राजेश ठाकुर ने 8.50 लाख लगाकर ये नंबर खरीदा लिया।
ऑक्शन के पहले दिन एजेड सिरीज के 0001 से 0100 तक के नंबरों को रखा गया था। इनमें से 88 नंबरों की ऑक्शन हुई । 100 नबंरों में 12 नबंर ऐसे थे, जिनकी बोली किसी ने नहीं लगाई। इन 88 नबंरों की ऑक्शन से आरएलए को 53.69 लाख रुपए की इनकम हुई है। इससे पहले जून में एवाय सीरीज के नबंरों की ऑक्शन की गई थी। पहले दिन 0001 से 0100 तक के नबंरों से आरएलए को 57.68 लाख रुपए की इनकम हुई थी।
0007 नंबर पर दो लोगों की बोली
एजेड का दूसरा सबसे महंगा नंबर 0007 नंबर रहा। इस नंबर के लिए 4 लोगों ने बोली लगाई लेकिन जब बोली 1.90 लाख रुपए पहुंची तो ही बोलीदाता रह गए। इनमें एक कुलवंत सिंह और दूसरे शु्खलवप्रीत सिंह थे। इन दोनों के बीच इस नंबर को लेने के लिए रेस लग गई। करीब 15-20 मिनट इन दोनों के बीच ही बोली चलती रही। कभी एक हजार ऊपर तो कभी पांच हजार ज्यादा की बोली लगी। बाद में ये नंबर खुड्डा अलीशेर के कुलवंत सिंह ने 3.35 लाख रुपए में खरीदा और शुखलवप्रीत ने 0008 नंबर 1.51 लाख रुपए की बोली लगा कर इस नंबर को खरीद लिया।
10 में से 4 नंबर फॉर्च्यूनर के लिए खरीदे गए
लोगों में फॉर्च्यूनर गाड़ी का कितना क्रेज है ये पता चला है कि एजेड सिरीज के पहले दस नंबरों से। दस में से चार नंबर फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए खरीदे गए हैं। 0002, 0005, 0007 और 0008 नंबर फॉर्च्यूनर गाड़ियों के लिए खरीदे गए हैं। 0003 नंबर बोलेरो के लिए, 0009 नंबर पॉर्श और 0010 नंबर रेंज रोवर गाड़ी में के लिए खरीदा गया।
इन नंबरों को नहीं मिला बोलीदाता
0084, 0085, 0087, 0089, 0092, 0093, 0096, 0098, 0073, 0074, 0068, 0058
एजेड सीरीज का 0002 नंबर खरीदने वाले हरदीप ब्लू टीशर्ट में ।