(संजय गांधी नेशनल पार्क से भागा हो सकता है ये लायन।)
चंडीगढ़। ये वीडियो तो आपने देख ही लिया होगा... जी हां, वही वाला जिसमें एक सिंह यानी लायन (तेंदुआ या बाघ नहीं) सड़क पर घूमता नजर आ रहा है। शेर आगे-आगे चल रहा है। पीछे चल रही गाड़ी से इसकी वीडियो बनाई गई है। यहां तक वीडियो में सब सच है। झूठ वहीं से शुरू होता है जब वीडियो सर्कुलेट करते वक्त इसे पंचकूला (सेक्टर-20/21 की सड़क) का बताया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि रात को शादी से लौटते एक युवक ने यह वीडियो बनाया।
पंचकूला में लायन का खुले में दिखना मुमकिन ही नहीं क्योंकि लायन पंचकूला तो क्या पूरे उत्तर भारत में नहीं पाया जाता। एशियाटिक लायन सिर्फ और सिर्फ गुजरात के सासन गिर फॉरेस्ट्स में ही मिलता है। वहीं उसकी कुदरती रिहाइश है। यहां छतबीड़ जू से भी कोई लायन छूटकर नहीं भागा है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...