पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

...क्योंकि वोट की खातिर ही कुछ भी करेंगे, चाय पिलाकर मोदी के लिए मांगे वोट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. भाजपा की चंडीगढ़ इकाई नेता शनिवार को शहर में चाय की दुकानों पर पहुंचे। भाजपा जिला-4 ने जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में चाय की दुकानों पर 'नरेन्द्र मोदी फॉर पीएम' प्रचार अभियान शुरू किया। पार्टी प्रेसिडेंट संजय टंडन ने सेक्टर-29 में चाय की दुकान पर यह बैनर लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहना कि एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता, उनके अहंकार को दर्शाता है।

ऐसे अभिमानी बयानों से देश के करोड़ों चायवालों के स्वाभिमान को चोट पहुंची है। इस मौके पर राजेश गुप्ता, सतिन्द्र सिंह, देवी सिंह, रविकांत शर्मा, रविन्दर पठानिया, विनय कुमार दुबे, राजीव कुमार पांडे, मनीष भसीन, राजिन्द्र शर्मा, अमर पासी, अनूप राणा, जयदीप सिंह राठौर, रामबालक नाथ शुक्ला, रविन्दर रावत, दिनोश, मुकेश शर्मा, बृजभान यादव, शिलानाथ गुप्ता, राकेश प्रकाश, मनोज सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रेम यादव, बी.बी.बहुगुणा, राजपाल डोगर, बलविन्दर, राकेश खेर, राजनारायण, विक्रम यादव, सुरेश कुमार, मनोज कपिल, विनोद सिसोदिया सहित भारी सख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।