धूप से बचने को छातों का सहारा: सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड में गौ क्रांति मंच के प्रोग्राम में लोग धूप से सिर छिपाते दिखे।
चंडीगढ़. इस बार बेशक मॉनसून कमजोर रहा, बारिश भी सामान्य से लगभग 57 फीसदी कम रही, लेकिन चंडीगढ़ के नजदीक लगते पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बारिश का असर रविवार को दोपहर के बाद देखने को मिला। दोपहर तक तेज धूप रही वहीं करीब 3 बजे तेज धूल भरी हवाएं चलीं। करीब एक घंटे तक 26 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ये हवा चली, जबकि 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा चलने वाली हवाओं को सामान्य माना जाता है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, मौसम के बदले मिजाज की तस्वीर...