पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्नी बोली-दूसरी शादी कर लूंगी, पति ने चाकू से गोदकर मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीमाजरा. पत्नी ने कहा कि वह किसी और से शादी कर लेगी। पति ने कहा-मेरी नहीं तो किसी और की नहीं होने दूंगा। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पति ने अपना अापा खोकर पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। पत्नी को मारकर पति ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। चंडीगढ़ पुलिस के एएसपी परमिंदर सिंह के मुताबिक मौलीजागरां के मकान नंबर 2472 में डिंपल 23 की लाश मिली है।
वहीं, परिवार के लोग डिंपल के पति राकेश (24) को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि डिंपल ने राकेश को दूसरी शादी की धमकी दी, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। राकेश के भाई दीपू ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ उसी मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। वारदात के समय वह बाहर गया था और बाकी सभी सो रहे थे।
दोनों की ही थी दूसरी शादी, पत्नी का पहला पति है जेल में
एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के राकेश और डिंपल की 11 महीने पहले शादी हुई थी। दोनों तलाकशुदा हैं और दूसरी शादी की थी। इनका अक्सर झगड़ा होता था। डिंपल का पहला पति जेल में है। पुलिस ने घायल राकेश के बयानों की विडियोग्राफी करवाई है। इसमें वह पुलिस को बता रहा है कि उसकी पत्नी डिंपल उसे छोड़कर दूसरी शादी करने की धमकी दे रही थी।