(फोटो: ट्रेन के सामने पड़ी महिला की लाश)
जीरकपुर. ढकोली में रेल फाटक से गाजीपुर की ओर करीब 300 मीटर की दूरी पर 27 साल की एक विवाहिता ने ट्रेन के आगे आकर खुदखुशी की। मृतका की पहचान उसके पास मिले पासपोर्ट से की गई। जीरकपुर में बालाजी एन्क्लेव के मकान नंबर-14 फेज एक में रहने वाल इंदरपाल कौर करीब 11 बजे हिमालयन क्वीन की चपेट में आई। उसका बैग और उसमें रखा सामान सुरक्षित मिला। बैग में पासपोर्ट व सुसाइड नोट भी मिला। रेलेव पुलिस इसे सुसाइट मान रही है। इंदरपाल कौर ग्रेजुएट थी। यमुनानगर की रहने इंदरपाल कौर की जीरकपुर के हरजोत सिंह से शादी हुई थी। हरजोत आस्ट्रेलिया में है। हरजोत के पिता अमेरिका में है। इंदरपाल कौर यहां अपनी सास के साथ रहती थी। घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने पासपोर्ट की इन्क्वायरी के लिए पासपोर्ट ऑफिस जा रही है। लोगों ने उसे ढकोली रेल फाटक के पास ऑटो से उतरते देखा था। घरवालों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
नोट में लिखा- मेरे घरवाले बहुत अच्छे हैं
मेरी मौत की मैं खुद जिम्मेदार हूं। मुझमें कई कमियां हैं। मैं तरक्की नहीं कर पा रही हूं। मेरे परिवार वाले बहुत ज्यादा अच्छे हैं। उनको इस घटना में इनवॉल्व करने की जरूरत नहीं है। मेरी कमियों के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। यहां सुसाइट नोट पर उसके साइन नहीं है। सुसाइड नोट भी पूरा नहीं लिखा गया है। अंतिम वाक्य अधूरा हैं। इसके साथ ही एक ही पेज के टुकड़े पर एक ओर पेन से लिखा गया व उसी पेज की दूसरी ओर पेंसिल से सुसाइट नोट लिखा गया है। दोनों ही अधूरे हैं। लगता है कि मरने से पहले सुसाइट नोट लिखने के लिए काफी सोचा विचारा गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें सुसाइड नोट और घटना से संबंधित फोटो...