पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुडा में चार्टर प्लान के अनुसार काम करवाएं जाए: ज्ञानचंद गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला. हरियाणा अर्बन डवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) के सेक्टर-6 स्थित इस्टेट ऑफिस में लोगों के लिए चार्टर प्लान तो लगाया गया है, लेकिन उसे लागू ही नहीं किया जाता, जिस कारण भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस प्लान को लागू किया जाना चाहिए।

वहीं शहर की जिन मार्केटों में वॉशरूम नहीं हैं, और जहां हैं, उनकी व्यवस्था सही नहीं है, वहां काम कराया जाए। यह बात पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को सेक्टर-6 स्थित हुडा एडमिनिस्ट्रेटर ऑफिस में हुडा के अफसरों की मीटिंग के दौरान कही।

गुप्ता ने कहा कि इस्टेट ऑफिस में लोगों को सिटीजन चार्टर के अनुसार सुविधा मिलनी चाहिए, क्योंकि यहां लोगों को ओसी लेटर से लेकर अन्य फीसें आदि भरने के लिए कई-कई चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके अलावा लोगाें के लिए एक नंबर जारी करना चाहिए, जिस पर भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत दी जा सके, ताकि अगर कोई अफसर या कर्मचारी लोगों से रिश्वत की डिमांड करे तो उसे पकड़वाया जा सके।

गुप्ता ने कहा कि मध्यमार्ग पर सेक्टर-7 और 8 की डिवाइडिंग को खोलना चाहिए। डंपिंग ग्राउंड की प्रॉब्लम को सुलझाया जाना चाहिए। हर सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर की हालत में सुधार होना चाहिए। कम्युनिटी सेंटर्स में सीनियर सिटीजंस के लिए लाइब्रेरी, कैरम बोर्ड, टीवी की व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों के खेलने की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

बंदपड़े टॉयलेट खुलवाएं: गुप्ताने कहा कि शहर की मार्केट्स में 33 शौचालय बंद पड़े हैं। इनमें से 14 एमसी, 12 मार्केट एसोसिएशंस और 7 स्थाई तौर पर एसोसिएशंस की ओर से बंद किए हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। इस बारे में कदम उठाया जाना चाहिए। जहां शौचालय नहीं बने हैं, वहां इनका निर्माण किया जाना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि सीएम ने सभी एमएलए को 5 करोड़ का फंड दिया है। इसलिए जहां काम करवाने के लिए फंड चाहिए, उसके बारे में बताया जाए। मीटिंग में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के अलावा हुडा एडमिनिस्ट्रेटर संजीव वर्मा, इस्टेट ऑफिसर महावीर कौशिक, एसई हरदीप सिंह मलिक, एसई एनके वर्मा और हुडा के अन्य अफसर मौजूद थे। गुप्ता ने उन्हें शहर की परेशानियां गिनवाईं और उन पर जल्द काम करने को कहा। समस्याएं सुनने के बाद एडमिनिस्ट्रेटर संजीव वर्मा ने कहा कि इन परेशानियों को हल करने के लिए जल्द काम किया जाएगा।