पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीख-चीखकर रोए पिता, 18 साल के बेटे को मॉर्चरी में देख हुए बेहोश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली. पीपल के पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्गों को सत श्री अकाल कहकर कमलजीत और उसका दोस्त गुरप्रीत बाइक पर पेट्रोल डलवाने के निकल थे। थोड़ी ही देर में गांव का ही एक बाइक सवार युवक तेजी से आया और कहा कि दोनों को बस ने कुचल दिया है। पहले तो बुजुर्गों को बात समझ में नहीं आई।

युवक ने सभी ने पूछा कि सही-सही बता बात क्या है। युवक ने कमलजीत व गुरप्रीत के साथ हुए हादसे के बारे में बताया तो सभी के दौड़ पड़े। यह हादसा वीरवार दोपहर बाद बुटी माजरा टी-प्वाइंट के पास हुआ था। हादसे में घायल दोनों युवकों को एसएसपी मोहाली ने अपनी गाड़ी से सिविल अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

गुस्से में पी जाता था दूध का पतीला: कमलजीत के पिता भाग सिंह बार-बार यही कह रहे थे कि उनका बेटा मरा नहीं अभी जिंदा है। जब उन्होंने अपने बेटे की लाश को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में देखा तो गश खाकर वहीं गिर गए। वे अपने 18 साल के बेटे की मौत से दहल गए थे। कमलजीत के चचेरे भाई सरपंच गुरप्रीत सिंह टंगोरी ने बताया कि कमलजीत की माता हार्ट की रोगी हैं। जब उन्हें अपने बेटे के साथ हुए हादसे के बारे में पता चला तो गश खाकर गिर पड़ी और तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कमलजीत बड़े खुशमिजाज वाला लड़का था। घर में कभी जब किसी बात को लेकर झगड़ा होता था तो गुस्से में वह काफी दूध पी जाता था और इससे उसका गुस्सा शांत हो जाता था।

अपना खर्च खुद उठाने में विश्वास रखता था

मृतक गुरप्रीत के चचेरे भाई मनदीप सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ता था। घर के हालत कुछ ठीक न होने के कारण वह रात को डीजे प्ले करके पैसे कमाता था। इसके साथ ही उसके घर में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा 2 बहनें और एक बड़ा भाई है। मनदीप ने बताया कि उसके पिता ज्ञान सिंह चौकीदारी का काम करते हैं। इसके साथ ही बड़ा भाई भी नौकरी करता है।

हाईवे पर तीखा मोड़ होने से हो रहे हादसे: सरपंच

गांव टंगोरी के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बनूड़-लांडरां हाईवे पर गांव टंगोरी के पास तीखा मोड़ है। जिससे आने-जाने वाले राहगीर बड़े वाहनों का शिकार हुए हैं। इस मोड़ पर आसपास के गांव वालों के साथ भी हादसे हो चुके हैं।

एसएसपी ने पहुंचाया था सिविल अस्पताल

वीरवार दोपहर बाद खरड़-बनूड़ मार्ग पर स्थित गांव टंगोरी के पास सड़क दुर्घटना में घायल कमलजीत और गुरप्रीत को घायल अवस्था में पड़े थे। इस मार्ग पर पटियाला से आ रहे एसएसपी मोहाली इंदरमोहन सिंह भट्टी ने जब इन युवकों को देखा तो इन्हें अपनी साथ चल रही गाड़ी से पायलेट जिप्सी की अगुवाई में इन दोनों युवकों को सिविल अस्पताल फेज-६ पहुंचाया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृतक घोषित कर दिया। एसएसपी का प्रयास युवकों की जान न बचा सका।