पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 राज्यों में 900 से ज्यादा बच्चे बीमार, सरकार बता रही ‘सामान्य’

6 राज्यों में 900 से ज्यादा बच्चे बीमार, सरकार बता रही ‘सामान्य’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। नेशनल डिवर्मिंग डे पर पेट के कीड़े मारने वाली दवा खाने से छह राज्यों (मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा) में 900 से ज्यादा बच्चे बीमार हुए। फिर भी केंद्र सरकार इसे सामान्य ही मान रही है।
राज्य सरकारें, स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बीमार बच्चों को लेकर अलग-अलग आंकड़े दे रहे हैं। नेशनल डिवर्मिंग डे पर बुधवार को देशभर में बच्चों को अल्बेंडाजोल 400 मिग्रा दवा दी गई। इससे सैकड़ों बच्चे बीमार हो गए। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘देशभर में 27 करोड़ बच्चों को
दवा दी गई।

लेकिन महज 236 बच्चों को साइड इफेक्ट हुए। वह भी मामूली साइड इफेक्ट की वजह से। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर निगरानी में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई। कोई भी गंभीर मामला सामने नहीं आया है। घबराने की जरूरत नहीं है। यह दवा विश्वस्तर पर प्रमाणित है। पेट के कीड़ों को मारने के लिए सबसे सुरक्षित और प्रभावी है।’ हालांकि मंत्रालय ने बताया, ‘देश के 23 राज्यों के 424 जिलों में 23 करोड़ बच्चों को दवा दी गई। करीब 570 बच्चों में साइड इफेक्ट सामने आए हैं। मध्यप्रदेश (196) और राजस्थान (138) में सबसे ज्यादा मामले सामने आए।’ वहीं, भास्कर की पड़ताल के मुताबिक छह राज्यों में ही 900 से ज्यादा बच्चे बीमार हुए हैं।
खबरें और भी हैं...