पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केजरीवाल सरकार के कामकाज का सर्वे करा रही है स्वराज अभियान

केजरीवाल सरकार के कामकाज का सर्वे करा रही है स्वराज अभियान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता से पूछे जा रहे हैं 20 सवाल, पूछ रहे कितने नंबर देंगे आप सरकार को

भास्करन्यूज | नई दिल्ली

केजरीवालसरकार के एक साल पूरा होने पर स्वराज अभियान ने भी सरकार के कामकाज का सर्वे कराने का फैसला किया है। इस सर्वे के जरिए स्वराज अभियान दिल्लीवालों को उन मुद्दों के बारे में जागरूक करेगी, जिसके आधार पर आम आदमी पार्टी को दिल्ली में ऐतिहासिक बहुमत मिला। आम आदमी पार्टी से निकाले जाने के बाद प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, प्रो.आनंद कुमार द्वारा गठित स्वराज अभियान के सदस्य इस सर्वे के जरिए लोगों का मूड जानना चाहते हैं कि केजरीवाल सरकार के एक साल के कार्यकाल से दिल्लीवाले कितना संतुष्ट हैं। “एक साल में दिल्ली सरकार को कितना नंबर” के तहत जनता से पूछा गया है कि नई सरकार से आपको और आपके परिवार को क्या मिला? क्या घर की महिलाएं बाहर जाने पर सुरक्षित महसूस करती हैं। क्या परिवार में किसी काे नई बुढ़ापा पेंशन मिलत है। सरकार की कोशिश से आपके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी अथवा नौकरी की ट्रेनिंग मिली या नहीं। आपके मोहल्ले, कॉलोनी, वार्ड को क्या मिला। इसके अलावा आपकी दिल्ली को क्या मिला। इस सर्वे में जनता से 20 सवाल पूछे गए हैं।

खबरें और भी हैं...