सभी क्षेत्रों में असफल रही आम आदमी पार्टी: शमिष्ठा
कांग्रेसने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले एक साल के दौरान आम आदमी पार्टी सभी क्षेत्रों में असफल रही है। कांग्रेस प्रवक्ता शमिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, प्रो आनंद कुमार जैसे वरिष्ठ नेताओं को ही पार्टी से बाहर कर दिया, क्योंकि ये नेता आम आदमी पार्टी में पारदर्शिता एक व्यक्ति एक पद की बात कर रहे थें। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने विधायकों का वेतन 400 फीसदी बढ़ाने के लिए किस मोहल्ला सभा से पूछा था, यह बताया जाए। उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि स्वाति मालीवाल आप नेता नवीन जयहिंद की प|ी हैं। स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन है। अनुभव से संबंधित नियम कानून की धज्जी उड़ाई गई।