पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एयरपोर्ट से करोड़ोंं की विदेशी करेंसी जब्त

एयरपोर्ट से करोड़ोंं की विदेशी करेंसी जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से करोड़ों की विदेशी करेंसी लेकर मुंबई जाने की कोशिश कर रहे एक शख्स को सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया है। इस शख्स की पहचान दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी आकाश नागपाल के रूप में हुई है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार देर रात करीब साढ़े दस बजे आकाश नागपाल एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा था। सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर सचिन सिंघल को शक हुआ। शक के आधार पर हुई जांच में सीआईएसएफ ने आकाश के कब्जे से करोड़ों की विदेशी करेंसी बरामद की। इसमें 62,550 यूरो, 39,500 अमेरिकी डाॅलर और 60 लाख येन शामिल हैं। जब्त की गई विदेशी नगदी की भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 1 करोड़ 11 लाख 13 हजार 657 रुपए है। सीआईएसएफ ने इस बाबत आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर आकाश नागपाल को उनके हवाले कर दिया है।

खबरें और भी हैं...