किसान गजेंद्र चौहान मामले में आप नेता संजय सिंह से पूछताछ
नई दिल्ली| पिछलेसाल 22 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की किसान रैली में किसान गजेंद्र सिंह चौहान की मौत मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आप नेता संजय सिंह से पूछताछ की। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजनकर्ता नीरज भी उपस्थित थे। रिपोर्ट के मुताबिक संजय को दिन में 12:30 बजे आरके पुरम स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बुलाया गया था। लेकिन वह पौने एक बजे पहुंचे। पुलिस ने उनसे दो घंटे तक पूछताछ की। सिंह ने इस मामले में कहा कि उन्हें हैरानी है कि घटना के 10 महीने बाद पुलिस की नींद खुली और उन्हें बुलाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनसे 50 सवाल पूछे गए।